spot_img

Darbhanga Crime News वायरल हुई हथियार वाली फोटो! दरभंगा पुलिस ने जमीन से खोदकर निकाला देशी कट्टा| पढ़िए एक महीने में तीसरी बड़ी ‘ क्रांति ‘

Bihar Police Action: घनश्यामपुर पुलिस ने वायरल तस्वीर पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गनौन गांव से क्रांति कुमार को दबोचा. घर के पीछे जमीन में छिपाकर रखा गया देसी कट्टा भी बरामद हुआ.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police Action: बिहार में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है. इसी कड़ी में, घनश्यामपुर पुलिस ने एक वायरल फोटो के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. गनौन गांव में हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी कर क्रांति कुमार नाम के युवक को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर घर के पिछले हिस्से में जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया एक लोहे का देशी कट्टा भी बरामद किया गया है.

- Advertisement -

वायरल फोटो से शुरू हुई जांच, पुलिस ने की पहचान

बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने रविवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को घनश्यामपुर थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल पर गुप्त सूचना के साथ एक तस्वीर मिली थी. इस तस्वीर में एक व्यक्ति हथियार के साथ दिख रहा था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फोटो का सत्यापन किया और तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति की पहचान गनौन गांव निवासी राजेंद्र चौपाल के पुत्र क्रांति कुमार के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें:  Saran Police Suspension: सारण में 3 थानाध्यक्ष सस्पेंड, एसएसपी विनीत कुमार ने दिखाया कड़ा रुख!

बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया, ‘8 अगस्त को थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल पर गुप्त सूचना के माध्यम से हथियार के साथ एक व्यक्ति की फोटो मिली थी।’

- Advertisement -

छापेमारी में गिरफ्तार हुआ युवक, जमीन से निकला कट्टा

पहचान होने के बाद घनश्यामपुर पुलिस की एक टीम क्रांति कुमार के घर पर छापेमारी करने पहुंची. पुलिस के पहुंचने पर क्रांति कुमार घर पर ही मौजूद मिला. पुलिस ने उससे वायरल फोटो के बारे में पूछताछ की और हथियार के बारे में जानकारी मांगी. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में क्रांति कुमार ने स्वीकार किया कि हथियार को उसने घर के पिछले दरवाजे के पीछे जमीन में गाड़कर रखा है. इसके बाद, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उस जगह की खुदाई की और जमीन के नीचे से एक लोहे का देशी कट्टा बरामद कर लिया. अवैध हथियार रखने के आरोप में क्रांति कुमार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  TRE-4 शिक्षक भर्ती ...युवाओं के लिए अच्छी खबर है! बिहार में विज्ञापन से पहले जिलों को मिली 2 दिन की डेडलाइन, जानिए पूरी डिटेल

एक महीने में तीसरी बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पिछले एक महीने से अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अब तक दो युवकों और एक महिला को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियार रखने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवींद्र प्रसाद चौधरी, महिला सिपाही खुशबू कुमारी, महिला सिपाही प्रीती कुमारी और सिपाही विशाल कुमार शामिल थे.

यह भी पढ़ें:  क्या बिहार में अब गुजरात मॉडल की तर्ज पर चलेगी शराबबंदी ? फूटा मांझी का गुस्सा - CM सम्राट से कहा - 'गुजरात मॉडल' लाओ, 11 लाख लोग फंसे!

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मल्लिका शेरावत ने जब पहनाया तेज प्रताप को कोट, लालू के लाल का ये अवतार देख दंग रह जाएंगे…’1 से 10 तक गिनती शुरू...

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक नए वीडियो में सूट-बूट में नजर आए हैं। उन्होंने एक 'खास और नया' प्रोजेक्#TejPratapYadav,#MallikaSherawat,#BiharNews

भागलपुर में पुलिस ने जुआरियों पर कस दी लगाम! अड्डे पर छापा, 19 गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

Bhagalpur Crime News: भागलपुर पुलिस ने मधुसूदनपुर में एक बड़े जुआ अड्डे पर छापा मारकर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 5 लाख 10 हजार रुपये नकद, 13 ताश की गड्डियां, 5 एटीएम कार्ड#BhagalpurNews,#GamblingRaid,#BiharPolice

Saran Police Suspension: सारण में 3 थानाध्यक्ष सस्पेंड, एसएसपी विनीत कुमार ने दिखाया कड़ा रुख!

Saran Police Suspension: सारण जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसएसपी विनीत कुमार ने सख्त रुख अपनाया#SaranPolice,#BiharPolice,#PoliceAction

क्या बिहार में अब गुजरात मॉडल की तर्ज पर चलेगी शराबबंदी ? फूटा मांझी का गुस्सा – CM सम्राट से कहा – ‘गुजरात मॉडल’...

Bihar Liquor Ban: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार की शराबबंदी नीति पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुजरात मॉडल लागू करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि 11 लाख लोग का#BiharLiquorBan,#JitanRamManjhi,#SamratChoudhary