spot_img

TRE-4 शिक्षक भर्ती …युवाओं के लिए अच्छी खबर है! बिहार में विज्ञापन से पहले जिलों को मिली 2 दिन की डेडलाइन, जानिए पूरी डिटेल

Bihar TRE 4: बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्योरा दो दिनों में भेजने का निर्देश दिया है, जिसके बाद बीपीएससी विज्ञापन जारी करेगा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar TRE 4: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी टीआरइ-4 की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) शिक्षकों के विषयवार रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी मांगी है। इसके साथ ही, टीआरइ-3 के बाद बचे हुए रिक्त पदों का आरक्षण समायोजन कराने का भी निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्धारित प्रपत्रों में पूरी सूचना जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) समय पर टीआरइ-4 के लिए विज्ञापन जारी कर सके। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए एक पत्र जारी किया है।

- Advertisement -

खाली पदों का आरक्षण समायोजन और विषयवार ब्योरा

जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि टीआरइ-4 के तहत होने वाली नियुक्तियों के लिए, टीआरइ-3 में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर विभिन्न विषयों में जो पद खाली रह गए थे, उनका आरक्षण समायोजन सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, सभी जिलों को संबंधित पदों की विषयवार जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अरवल में शुक्रवार देर शाम खून वो भी सरेआम: ऑटो से खींचकर पति के सामने गोलियों से भूना... हत्या! बिहार में क्राइम का ये हाल? | पढ़िए - अब कौन बनेगा शोभा MUDER का गवाह?

विभाग रिक्तियों का अंतिम स्वरूप तभी तैयार कर पाएगा, जब जिलों से विषयवार और श्रेणीवार रिक्तियों का सटीक आंकड़ा मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने कक्षा 9-10 और 11-12 के शिक्षकों के लिए अलग-अलग निर्धारित प्रपत्रों में सूचना देने को कहा है। इन प्रपत्रों में विषयवार रिक्त पद, आरक्षण श्रेणी और अन्य आवश्यक विवरण मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Flood बिहार में बाढ़ से त्राहिमाम! CM Samrat का बड़ा ऐलान, बताया नदियों का मास्टर प्लान, 51 लाख करोड़ का निवेश| पढ़िए - नेपाल की पानी बड़ी परेशानी!

2 दिन में रिपोर्ट भेजने की सख्त डेडलाइन

जिलों से एससी, एसटी, इबीसी, बीसी, डब्ल्यूबीसी, इडब्ल्यूएस और अनारक्षित श्रेणी के पदों का ब्योरा मांगा गया है। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी विस्तृत जानकारी शामिल है। इसमें दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित, स्पीच एवं लैंग्वेज, बौद्धिक दिव्यांगता, विशिष्ट अधिगम दिव्यांगता, बहुदिव्यांगता और ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर जैसी श्रेणियों से संबंधित डेटा भी प्रपत्रों में देना होगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित प्रपत्र 1, 2, 3 और 4 में मांगी गई जानकारी को फिजिकली और ई-मेल के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी के साथ दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विभाग ने साफ किया है कि यह कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए, ताकि टीआरइ-4 में इन पदों को शामिल किया जा सके।

इस त्वरित कार्रवाई से यह उम्मीद है कि बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जल्द ही बीपीएससी द्वारा जारी किया जाएगा, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विक्रमशिला सेतु पर 1 सितंबर से वाहनों के आवागमन पर रोक! बंद से पहले बड़ी राहत की उम्मीद! मिलेगा ‘तैरता पुल’, जानें क्या है...

Bhagalpur News: भागलपुर और नवगछिया के बीच विक्रमशिला सेतु 1 सितंबर से 30 नवंबर तक मरम्मत के लिए बंद रहेगा। लाखों लोगों की परेशानी कम करने के लिए बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजी#VikramshilaSetu,#BhagalpurNews,#PontoonBridge

दरभंगा में पानी के लिए तड़प रहे लोग! मंत्री मदन सहनी का अधिकारियों को फटकार, समस्याग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल करें जलापूर्ति

Darbhanga Drinking Water: बिहार के दरभंगा में पेयजल संकट को लेकर मंत्री मदन सहनी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को छूटे हुए टोलों और समस्याग्रस्त वार्डों में तत्काल जलापूर्ति#DarbhangaNews,#BiharDrinkingWater,#MadanSahni

2028 तक पूरा होगा सीतामढ़ी पुनौरा धाम की माता जानकी का भव्य मंदिर! CM Samrat ने स्थापित की अस्थायी राम- सीता की प्रतिमाएं! देखें...

Bihar Tourism: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता जानकी के भव्य मंदिर निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने 2028 तक निर्माण पूरा होने की घोषणा की, जिससे बिह#BiharTourism,#PunauraDham,#SitamarhiNews

कांवड़ियों के लिए Bhagalpur DM अलंकृता पांडे का बड़ा कदम! देर रात धांधी बेलारी पहुंचीं, खुद परखी व्यवस्थाएं, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

Bhagalpur Kanwar Yatra: भागलपुर में सावन के दौरान कांवड़ियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे देर रात कच्ची कांवरिया पथ पर पहुंचीं और हाईटेक#BhagalpurKanwarYatra,#AlankritaPandey,#Sawan2024