spot_img

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, नोटों की गड्डियां और ज्वेलरी बरामद हुई हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई, पटना की टीम ने मंगलवार को बांका में छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है। हरेंद्र कुमार वर्तमान में बांका में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं।

- Advertisement -

निगरानी विभाग की टीम ने बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग के लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। टीम के अचानक पहुंचने से विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कार्यालय में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों, फाइलों और अन्य कागजातों की गहन जांच की। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

- Advertisement -

इंजीनियर के पटना और वैशाली स्थित ठिकानों पर भी रेड

विशेष निगरानी इकाई ने कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित मामला दर्ज किया है। इसी मामले में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम बांका के अलावा पटना और वैशाली में भी जांच कर रही है। अधिकारी हरेंद्र कुमार से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची भगदड़!

निगरानी टीम द्वारा की गई छापेमारी के प्रमुख ठिकाने इस प्रकार हैं:

  • पटना के महावीर नगर में जनक नंदिनी अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 307
  • पटना के बेउर चौराहा स्थित 6 फ्लोर का मकान
  • वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवारा गांव का घर
  • बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग का दफ्तर
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut दरभंगा के लोगों के लिए अहम खबर! मंगलवार को सुबह इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

नोटों की गड्डियां और ज्वेलरी बरामद

निगरानी विभाग की टीम दो वाहनों से लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय पहुंची और विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान टीम को नोटों की गड्डियां, ज्वेलरी और कुछ कागजात भी मिले हैं। हालांकि, निगरानी विभाग ने इस संबंध में अभी कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई समाप्त होने के बाद ही बरामदगी और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल, आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में विशेष निगरानी इकाई की कार्रवाई जारी है। यह छापेमारी सरकारी महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और ऐसे अधिकारियों के लिए एक कड़ी चेतावनी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार में अब झटपट बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकार ने खत्म की ये मनमानी | पढ़िए – क्या है नया निर्देश, कैसे...

Bihar Certificate Rules: बिहार सरकार ने जन्म, मृत्यु और वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया है। अब अंचल कार्यालयों में नोटरी पब्लिक से बने शपथपत्र को मान्यता मिलेगी, जिस#BiharCertificate,#NotaryPublic,#BiharGovernment

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा कदम! कहा -हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा – 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी!

Bankipur News: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू किया है। वे पटना बाईपास और स्कूलों में लोगों व छात्राओं की समस्याएं सुन रहे हैं, समाध#PrashantKishor,#BankipurByElection,#JanataDarshan

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar