spot_img

गंगा का कहर: भागलपुर में बांध टूटा, 25,000 लोग बेघर होने के डर से भागे, 2008 की तबाही का खौफ! करोड़ों की फसलें पानी- पानी

Bihar Flood: भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल में राघोपुर-शंकरपुर बांध का 200 मीटर हिस्सा गंगा में समाया। खरीक प्रखंड के दर्जनों गांवों पर बाढ़ का भीषण खतरा, हजारों एकड़ फसलें डूबने की कगार पर।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का खतरा एक बार फिर गहरा गया है। भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से भीषण तबाही का मंजर सामने आ रहा है। रविवार देर रात गंगा की उफनती धाराओं ने राघोपुर-शंकरपुर (काजीकोरैया) मुख्य जमींदारी बांध के लगभग 200 मीटर हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण यह तटबंध पूरी तरह से जमींदोज हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय का आधा हिस्सा भी नदी में समा गया।

- Advertisement -

इस अप्रत्याशित कटाव की खबर फैलते ही खरीक दक्षिणी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों के मन में वर्ष 2008 की प्रलयंकारी बाढ़ जैसी तबाही का खौफ साफ तौर पर देखा जा रहा है। बांध के ध्वस्त होते ही गंगा का पानी तेजी से रिहायशी और कृषि इलाकों की ओर बढ़ रहा है, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है।

- Advertisement -

25 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का सीधा खतरा

बांध टूटने के कारण खरीक प्रखंड की निचली पंचायतें जैसे राघोपुर, लोकमानपुर, उस्मानपुर और तुलसीपुर के कई गांवों पर जलमग्न होने का सीधा खतरा मंडरा रहा है। यदि गंगा के पानी की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो क्षेत्र की 25 हजार से अधिक आबादी सीधे तौर पर बाढ़ की चपेट में आ सकती है। बाढ़ के इस संभावित खतरे से भयभीत होकर ग्रामीणों ने ऊंचे स्थानों और राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। लोग अपने घरों से अनाज, मवेशी और अन्य जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नवगछिया में गंगा का कहर! सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, अधिकारियों को दी चेतावनी

करोड़ों की फसलें बर्बाद होने की आशंका

इस आपदा ने खरीक क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। नवगछिया और खरीक इलाके की जीवनरेखा मानी जाने वाली केले की सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें अब बाढ़ के पानी में डूबने की कगार पर हैं। इसके अतिरिक्त, किसानों द्वारा दिन-रात एक करके तैयार की गई धान, मक्का और हरी सब्जियों की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका है। इस व्यापक नुकसान से किसानों को करोड़ों रुपये का बड़ा आर्थिक झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bhagalpur Rang Mahotsav ! भागलपुर में लगेगा कलाकारों का मेला, 2026 में 3 दिन तक दिखेगी राष्ट्रीय एकता की अद्भुत तस्वीर

प्रशासन मुस्तैद, लेकिन ग्रामीण दहशत में

घटना की सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता और फ्लड फाइटिंग टीम के अध्यक्ष भारी बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने और बांध के शेष हिस्से को बचाने के लिए सैकड़ों मजदूरों को लगाया गया है। नदी की तेज धारा को मोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर बालू भरी बोरियां (एनसी बैग) और पेड़ों की बड़ी टहनियां गंगा में गिराई जा रही हैं।

मौके पर पहुंचे खरीक के अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन जान-माल की रक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

हालांकि, गंगा की उफनती लहरों के सामने प्रशासनिक दावे फिलहाल बौने साबित होते दिख रहे हैं और क्षेत्र के ग्रामीण अभी भी गहरे दहशत में हैं। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन नदी का रौद्र रूप ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: लालू-तेजप्रताप अचानक एक मंच पर! क्या पक रही नई सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल! राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव लंबे समय बाद पटना में एक ही मंच पर दिखे, जिसने सबका ध्यान खींचा।#BiharPolitics,#LaluTejpratap,#RJD

जमालपुर में संदिग्ध हालत में मिली ट्रांसजेंडर सिपाही की लाश! IG ने खुद संभाली जांच की कमान, 3 मिनट के वीडियो में छिपा है...

Bihar Police Death: मुंगेर के जमालपुर में महिला ट्रांसजेंडर सिपाही अवंतिका सिंधु की संदिग्ध मौत के बाद बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। IG एस. प्रेमलता ने खुद जांच शुरू की ह#BiharPoliceDeath,#MungerNews,#AvantikaSindhu

Patna High Court Recruitment पटना हाईकोर्ट में निकली बंपर सरकारी नौकरी: ग्रेजुएट्स को मिलेगा ₹1.42 लाख तक वेतन, ऐसे करें आवेदन!

Patna High Court Recruitment: पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और ₹1.42 लाख तक का आकर्षक वेतन पा स#PatnaHighCourt,#BiharJobs,#Recruitment2026

बिहार को मिलेगी अपनी ‘फिल्म सिटी’! अब पटना में बनेगी फिल्में, जानिए क्या बदलेगा |’भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले के बाद | पढ़िए –...

Bihar Film City: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 24 अगस्त 2026 को 'भोजपुरी बवाल' कार्यक्रम में बिहार में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्रीय भाषाओं की फ#BiharFilmCity,#SamratChoudhary,#BhojpuriCinema