spot_img

Darbhanga News कुशेश्वरस्थान से लौट रहे थे, धरौरा-दरभंगा पथ पर दो भाइयों को हाईवा ने रौंदा! एक की ऑन द स्पॉट मौत, दूसरा गंभीर

Bihar Accident: दरभंगा-धरौरा पथ पर भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. वरीय आरक्षी अधीक्षक जगुनाथ जलारेडी ने खुद रुककर पुलिस को सूचना दी.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Accident: सतीश चंद्र झा दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां धरौरा-दरभंगा पथ पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया. इस भीषण टक्कर में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बेनीपुर में भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास हुई.

- Advertisement -

Darbhanga News कुशेश्वरस्थान से लौट रहे थे, धरौरा-दरभंगा पथ पर दो भाइयों को हाईवा ने रौंदा! एक की ऑन द स्पॉट मौत, दूसरा गंभीर

- Advertisement -

पूजा कर घर लौट रहे थे दोनों भाई, रास्ते में हुआ हादसा

सोनकी थाना क्षेत्र के साहिला रसलपुर निवासी अरुण यादव (42 वर्ष) अपने भाई उमेश यादव के साथ बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर कुशेश्वर स्थान से अपने घर लौट रहे थे. धरौरा-दरभंगा पथ पर भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के समीप अचानक एक हाईवा ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा ऐलान Bihar Women Employment : बिहार में 1 करोड़ महिलाओं की बदलेगी तकदीर, CM सम्राट ने दिया रोजगार का मंत्र! राखी बंधवाई - बांटे जीविका सुधा बिक्री केंद्रों के आवंटन पत्र

मौके पर हुई मौत, एसएसपी ने दिखाई संवेदनशीलता

इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक अरुण यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. उनके साथ मौजूद सगे भाई उमेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के तत्काल बाद उसी रास्ते से गुजर रहे वरीय आरक्षी अधीक्षक जगुनाथ जलारेडी ने दुर्घटना देखकर अपनी गाड़ी रोकी. उन्होंने तुरंत बहेड़ा थाना अध्यक्ष को घटना की सूचना दी.

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime उम्रदराज महिला से लव मैरिज का THE END पेड़ से लटकी मिली 10 दिन पुरानी लाश! पत्नी छोड़ गई थी, कैसे दुर्गंध से हुई पहचान और क्या थी उसकी कहानी?

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों भाइयों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अरुण यादव को मृत घोषित कर दिया. उमेश यादव का प्राथमिक उपचार किया गया और घटना के संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है. टक्कर मारने वाला हाईवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है.

यह भी पढ़ें:  Bihar Nepal Border नेपाल की धोखेबाजी! गंडक नदी से भारतीय जमीन का कटान, क्या बिहार सरकार बचा पाएगी सुस्ता गांव?

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने मृतक अरुण यादव के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. शव का पंचनामा करने के बाद उसे अंतः परीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस फरार हाईवा चालक और वाहन की तलाश में जुट गई है, ताकि इस दर्दनाक Bihar Accident के जिम्मेदार को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: पटना में 30,000 से अधिक लोगों की चिंता खत्म! CM Samrat ने PMC नोटिस पर उठाया बड़ा कदम

Patna News: पटना में आवासीय संपत्तियों से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों को पटना नगर निगम के नोटिस से बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस समस्या के समा#PatnaNews,#SamratChoudhary,#BiharUrbanDevelopment

भागलपुर में बड़ा एक्शन: मुजफ्फरपुर से आया तस्कर, बोलेरो लेकर भागा, पीछे पड़ी पुलिस, 382 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर, ऐसे हुआ...

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने गौराडीह थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 382 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर के एक तस्कर शिव कुमार को#BhagalpurNews,#BiharLiquorBan,#PoliceAction

Madhubani Crime हथियारों के साथ पकड़ा गया शख्स: मधुबनी में पुलिस ने ऐसे धर दबोचा! देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Madhubani Crime News: मधुबनी पुलिस ने पंडौल थाना क्षेत्र के लोहट चौक से एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रवण कुमार यादव भागने का प्#MadhubaniCrimeNews,#BiharPolice,#ArmsAct

Madhubani Crime मधुबनी में 1.40 लाख की लूट का चौंकाने वाला खुलासा, स्टाफ ही निकला मास्टरमाइंड!

Madhubani Crime News: मधुबनी पुलिस ने लखनौर में 1.40 लाख की झूठी लूट का पर्दाफाश किया है। बिस्कुट व्यापारी के स्टाफ मो. अमजद ने अपने साथियों संग मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने त्वरि#MadhubaniCrime,#BiharPolice,#FakeRobberyExposed