spot_img

Bihar Politics दिल्ली से लौटते ही तेजस्वी की पटना मजार पर दुआ! बताया लालू से गहरा रिश्ता; क्या है इसके सियासी मायने?

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने हजरत पीर जलाल शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर पहुंचकर बिहार और देश की तरक्की, एकता व भाईचारे के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव का भी इस आस्ताने से गहरा जुड़ाव रहा है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics: 1 सितंबर को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। उन्होंने पटना हाई कोर्ट के समीप स्थित हजरत पीर जलाल शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने देश और प्रदेश की उन्नति के लिए दुआ मांगी।

- Advertisement -

Bihar Politics दिल्ली से लौटते ही तेजस्वी की पटना मजार पर दुआ! बताया लालू से गहरा रिश्ता; क्या है इसके सियासी मायने?

- Advertisement -

उन्होंने आपसी एकता, भाईचारे और अमन-शांति बनाए रखने की भी प्रार्थना की। मजार पर पहुंचकर तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव से जुड़े पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस मजार से उनके पिता लालू प्रसाद यादव का विशेष लगाव रहा है और वह उर्स के अवसर पर नियमित रूप से यहां आकर चादरपोशी करते थे। तेजस्वी ने कहा कि वह भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए इस पवित्र आस्ताने पर पहुंचे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सामूहिक हैवानियत: पैदल अस्पताल जा रही नाबालिग को सड़क से खींच गाड़ी में बैठाया, किया गैंगरेप, फिर घर के पास छोड़ 3 युवक फरार

तेजस्वी यादव ने मांगी अमन-चैन की दुआ

मजार पर चादरपोशी करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें यहां आकर मानसिक सुकून मिला है। उन्होंने पीर जलाल शाह को बड़े बुजुर्गों में शामिल बताते हुए कहा कि इस आस्ताने पर श्रद्धा के साथ आने वाले लोगों की आस्था बहुत गहरी है। उन्होंने बिहार में शांति और सामाजिक सौहार्द कायम रहने की कामना की।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा पुलिस फेरबदल! 31 अधिकारियों का ट्रांसफर - मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

तेजस्वी यादव ने विशेष तौर पर बिहार की तरक्की और लोगों के बीच सौहार्द बनाए रखने के लिए दुआ की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज में शांति और आपसी भाईचारा सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य और देश की प्रगति के लिए भी सामाजिक एकता अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने एक राजनीतिक बयान भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा:

“BJP-RSS और NDA घोर आरक्षण विरोधी… 90 नब्बे फ़ीसदी आबादी का 10 प्रतिशत भी प्रतिनिधित्व नहीं।”

नीतीश कुमार भी पहुंचे थे मजार पर

एक दिन पहले, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी इसी धार्मिक आयोजन से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए थे। नीतीश कुमार ने 31 अगस्त 2026 को सालाना उर्स मेले के दौरान पटना हाई कोर्ट के समीप स्थित इसी मजार पर चादरपोशी की थी। उन्होंने भी बिहार में अमन-शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी थी। यह दर्शाता है कि बिहार की राजनीति में धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपकी सुरक्षा अब और मजबूत! बिहार पुलिस मुख्यालय की नई पहल – थाना में नियुक्त होंगे 1 सामुदायिक पुलिस अधिकारी | DGP Vinay Kumar...

Bihar Police: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पुलिस-जनता समन्वय को मजबूत करने के लिए एक नई पहल की है। अब हर थाने में एक सामुदायिक पुलिस अधिकारी होगा जो जनता की समस्याओं का#BiharPolice,#CommunityPolicing,#BiharNews

मोदी के बाद BJP कौन संभालेगा? योगी-शाह नहीं, RSS का ये ‘सीक्रेट प्लान’ बदल देगा तस्वीर!

BJP Leadership: नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी का नेतृत्व कौन करेगा? यह सवाल अब सिर्फ योगी आदित्यनाथ या अमित शाह तक सीमित नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पार्टी के लिए एक ऐस#BJPLeadership,#RSSPolitics,#YogiAdityanath

अमरदीप और झंडू -सब्जी बेचने वाले के बेटे ने कॉमनवेल्थ में जीता मेडल! PM मोदी भी हुए मुरीद!

Bihar Jhandu Kumar: नालंदा के हरनौत से निकले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। बचपन में पोलियो से जूझने, परिव#JhanduKumar,#BiharNews,#ParaPowerlifting

बिगड़ते हालात! बिहार में बाढ़ का विकराल रूप, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफनी, CM सम्राट का बड़ा ऐलान -इंद्रपुरी बराज के 56 गेट...

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। गंगा, गंडक के बाद अब सोन नदी भी उफान पर है, जिससे कई जिलों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने#BiharFlood,#SamratChaudhary,#BiharNews