spot_img

6 साल बाद खुलेगा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का रहस्य! हाई कोर्ट का आदेश – अब CBI करेगी जांच

Disha Salian CBI Inquiry: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने CBI को FIR दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद दिशा के पिता सतीश सालियान की आंखें नम हो गईं।

spot_img
- Advertisement -

Disha Salian CBI Inquiry: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को जांच का आदेश दिया है। बुधवार को अदालत ने सीबीआई को इस केस में एफआईआर दर्ज कर मामले की गहराई से छानबीन करने का निर्देश दिया। यह फैसला दिशा की मौत के 6 साल से भी ज्यादा समय बाद आया है, जब उनके पिता लगातार न्याय की मांग कर रहे थे।

- Advertisement -

6 साल बाद खुलेगा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का रहस्य! हाई कोर्ट का आदेश - अब CBI करेगी जांच

- Advertisement -

हाई कोर्ट ने सीबीआई को यह भी निर्देश दिया है कि वह दिशा के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज करे। इसके साथ ही, मालवणी पुलिस को मामले से जुड़े सभी सबूत तत्काल सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया गया है। इस फैसले के बाद न्याय की उम्मीद में बैठे सतीश सालियान भावुक हो उठे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM किसान के नियमों में बड़ा बदलाव: बिहार के 32 लाख किसानों को नहीं मिलेगा लाभ!

पिता के आरोपों पर कोर्ट ने उठाए सवाल

8 जून 2020 को दिशा सालियान की मौत एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। उनके परिवार ने शुरू से ही इसमें साजिश की आशंका जताई थी। हाल ही में सतीश सालियान की याचिका पर सुनवाई के दौरान, हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस से कई तीखे सवाल पूछे थे। अदालत ने पूछा था कि जब पीड़िता के पिता ने मौत पर संदेह जताते हुए शिकायत दी थी, तब भी जांच सिर्फ एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) तक ही क्यों सीमित रही?

6 साल बाद खुलेगा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का रहस्य! हाई कोर्ट का आदेश - अब CBI करेगी जांच

सतीश सालियान ने शुरुआत से ही अपनी बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या की आशंका जताई थी। सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि 14वें फ्लोर से गिरने के बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का जिक्र क्यों नहीं था? साथ ही, यह सवाल भी उठा कि अगर यह हादसा था, तो दिशा के शरीर पर कपड़े क्यों नहीं थे? पिता ने यह भी आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें ‘नजरबंद’ कर ADR स्वीकार करने पर मजबूर किया था।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे पर CNG ट्रक से गैस रिसाव! हाईवे को खाली कराया- वाहनों को दूसरे रास्तों पर मोड़ा | सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार

आदित्य ठाकरे और राजनीतिक विवाद

यह मामला उस समय और गरमा गया था, जब इसके तार शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे से भी जुड़े। सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता राम कदम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘उस समय की उद्धव ठाकरे की सरकार ने एक बड़े नेता को बचाने की कोशिश की थी।’

बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, ‘उस समय की उद्धव ठाकरे की सरकार ने एक बड़े नेता को बचाने की कोशिश की थी।’

वकील और पिता की भावुक प्रतिक्रिया

हाई कोर्ट के फैसले के बाद दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने मीडिया को बताया, ‘हाई कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि वह सतीश सालियान जी का बयान दर्ज करके एफआईआर करे और वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करके जांच करे। मालवणी पुलिस को सारे सबूत सीबीआई को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। इसमें जिस किसी के भी खिलाफ सबूत मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी और जिसके खिलाफ सबूत नहीं रहेगा उसको आरोपी नहीं बनाया जाएगा। अगर सीबीआई की कुछ निगेटिव रिपोर्ट आती है तो हमारे पास प्रोटेस्ट पिटीशन फाइल करने का अधिकार है, यह भी कोर्ट ने कह दिया है।’

यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Kamtaul Ahari Electricity शहरी दर्जा सिर्फ नाम का! कमतौल-अहियारी में आज भी 'ग्रामीण' बिजली, 2 साल से अटका काम | पार्षद अभिषेक कुमार की त्राहिमाम

इस आदेश पर सतीश सालियान ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैंने जज को कहा है कि मैं उनका शुक्रगुजार हूं। मुझे न्याय मिल गया और मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। अभी तक मैंने एक भी आंसू नहीं बहाए। यहां तक कि जब दिशा की मौत हुई थी तब भी मैं नहीं रोया था लेकिन आज मेरे आंसू बह रहे हैं। वकील जो भी सलाह देंगे मैं वही करूंगा। आज वह दिन आ गया है जब सच की जीत हुई है और आगे भी सच की जीत होगी।’

सुशांत सिंह राजपूत केस से संबंध

दिशा सालियान की मौत का मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध आत्महत्या से भी जुड़ा हुआ है। दिशा, सुशांत की मैनेजर थीं। दिशा की मौत के लगभग एक हफ्ते बाद ही सुशांत भी मृत पाए गए थे, जिससे दोनों मामलों को लेकर कई सवाल उठे थे। सतीश सालियान ने इस केस में आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब सीबीआई जांच से इन सभी पहलुओं पर से पर्दा उठने की उम्मीद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रामभक्तों का इंतजार खत्म! अयोध्या-जनकपुर के लिए सीधी ट्रेन | जानिए – दरभंगा – मधुबनी -बिहार को क्या मिला?

Ayodhya Janakpur Train: अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने की तैयारियां जोरों पर हैं। यह साप्ताहिक ट्रेन बिहार के प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी#AyodhyaJanakpurTrain,#BiharRailNews,#RamayanaCircuit

Bhagalpur News विक्रमशिला सेतु से गंगा में लगाई छलांग, फिर जो हुआ… देख लोग रह गए हैरान!

Bhagalpur News: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु से एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस जांच में जुटी है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#SDRFRescue

बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, सम्राट सरकार पर बड़ा तोहमत! ‘किसान विरोधी’ बिल्डरों से ‘ दोस्ती ‘

Bihar Satellite Township: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप योजना को लेकर सम्राट चौधरी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे किसानों क#BiharSatelliteTownship,#RohiniAcharya,#SamratChoudhary

मोकामा में गंगा का विकराल रूप! घर-खेत डूबे, CM Samrat ने खुद देखा भयावह मंजर, क्या मिलेगी राहत?

Mokama News: पटना के मोकामा प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे तटीय और दियारा इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने हवाई#MokamaNews,#BiharFlood,#GangaRiver