spot_img

मधुबनी के सकरी NH-27 के ‘रॉयल रेस्ट हाउस’ में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! कमरों से आपत्तिजनक 3 युवतियों समेत 4 युवकों को दबोचा

Madhubani Sex Racket: NH-27 किनारे स्थित 'रॉयल रेस्ट हाउस' की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे से पुलिस ने 3 युवतियों को सकुशल बचाया। मौके से 4 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया, जबकि मुख्य सरगना की तलाश जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Sex Racket: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सकरी थाना अंतर्गत NH-27 किनारे एक ‘रॉयल रेस्ट हाउस’ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 04 सितंबर 2026 को छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों को देह व्यापार के दलदल से सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं मौके से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक को दोपहर करीब 3 बजे मधुबनी न्याय केन्द्र और बिहार सेवा समिति के सामाजिक कार्यकर्ताओं से गुप्त सूचना मिली। इसमें बताया गया था कि सकरी थाना क्षेत्र के नरपतिनगर में NH-27 किनारे स्थित अपोलो टायर दुकान के ऊपर ‘रॉयल रेस्ट हाउस’ की आड़ में बाहर से युवतियों को लाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।

- Advertisement -

NH-27 किनारे ‘रॉयल रेस्ट हाउस’ में पुलिस का एक्शन

संवेदनशील सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष संयुक्त छापेमारी टीम का गठन किया। इस टीम में सकरी थानाध्यक्ष, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के टीम प्रभारी व सदस्य, महिला थानाध्यक्ष, फॉरेंसिक टीम और अतिरिक्त महिला-पुरुष पुलिस बल शामिल थे। गठित टीम ने शाम 4 बजकर 40 मिनट पर अपोलो टायर दुकान के ऊपर स्थित ‘रॉयल रेस्ट हाउस’ को चारों तरफ से घेर लिया और विधिवत तलाशी शुरू की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में गंगा का रौद्र रूप: दानापुर में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, दियारा की सात पंचायतें जलमग्न, सेना छावनी तक पहुंचा पानी!

तलाशी के दौरान, रेस्ट हाउस के दूसरे और तीसरे तल के विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में 3 युवतियों को मुक्त कराया गया। उन्हें महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं, कमरों के अंदर से आपत्तिजनक हालत में 4 व्यक्तियों को रंगेहाथ दबोचा गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में सौरभ मिस्त्री, दिनेश कुमार महतो, दिनेश कुमार और पप्पू पासवान शामिल हैं। हालांकि, पुलिस को देखकर 2-3 अन्य व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh Elections Politics अखिलेश यादव की CJP से सीक्रेट मीटिंग! 2027 चुनाव से पहले UP में क्या होने वाला है बड़ा खेल?

कैसे फंसाई जाती थीं युवतियां? दर्दनाक खुलासा

पूछताछ के दौरान मुक्त कराई गई युवतियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि मुख्य संचालक बंगाली उर्फ आलमगीर शेख, सौरभ मिस्त्री और दिनेश कुमार महतो, कोलकाता व अन्य क्षेत्रों से भोली-भाली युवतियों को प्रेम प्रसंग, शादी का झांसा और अच्छे काम का प्रलोभन देकर यहां लाते थे। इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर, मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर जबरन देह व्यापार कराया जाता था। ग्राहकों से मिलने वाले पूरे पैसे ये संचालक आपस में बांट लेते थे।

छापेमारी के दौरान फॉरेंसिक टीम ने कमरों से आपत्तिजनक सामग्री और वस्त्रों को वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में जब्त किया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में टाइफाइड का बढ़ता खतरा -मुजफ्फरपुर भी चपेट में: 4000 से ज्यादा मरीज मिले, जानिए कैसे बचें?

गिरफ्तार अभियुक्त और उन पर दर्ज मामले

इस मामले में सकरी थाना में धारा 64 (1)/98/99/70(2)/61(2)(9)/143(2)/145/111/3(5) बी०एन०एस० एवं 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

अभियुक्त का नामपिता का नामपता (ग्राम, थाना, जिला)
सौरभ मिस्त्रीविपूल मिस्त्रीश्यामनगर, जगदल, नॉर्थ 24 परगना (पश्चिम बंगाल)
दिनेश कुमार महतोस्व० धनिकलाल महतोबिठौनी, अंधराठाढ़ी, मधुबनी
दिनेश कुमारबालकृष्ण सिंहघाट भटरा, बिस्फी, मधुबनी
पप्पू पासवानरामाशीष पासवानरानीपुर, सदर, दरभंगा

पुलिस की इस कार्रवाई से देह व्यापार के धंधे में लिप्त लोगों को एक कड़ा संदेश मिला है। इस मामले का मुख्य संचालक बंगाली उर्फ आलमगीर शेख अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही हैं। मधुबनी पुलिस ने इस सफल अभियान के बाद अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है कि वह जनता की सेवा में सदैव तत्पर है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM मोदी का विपक्ष पर सबसे बड़ा हमला…बताया -‘नाराज फूफा’ ! कहा – ‘दिमागी नक्सल होम्योपैथिक गोली थी, सब बाहर आ गए’

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विरोधियों को 'नाराज फूफा' और 'दिमागी नक्सल'#PMModi,#SRCC,#VikasitBharat

दरभंगा के गांवों में अब नहीं दिखेगी बदहाल इमारत! स्कूल, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ा फैसला – तीन-चार दिन में पूरी होंगी...

Darbhanga Infrastructure: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण और नवनिर्माण के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रो#DarbhangaNews,#BiharDevelopment,#KaushalKumar

आरक्षण पर जमकर बोली Darbhanga MLA मैथिली ठाकुर- कह दी बड़ी बात ! युवाओं से सीधा संवाद – साफ संदेश -‘सरनेम नहीं, देश अहम!’

Bihar Reservation: बिहार में आरक्षण विवाद गहराया हुआ है। इस बीच दरभंगा की बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने युवाओं से 'विकसित भारत 2047' के लिए एकजुट होने की खास अपील की है। उन्होंने#BiharReservation,#MaithiliThakur,#ViksitBharat2047

दरभंगा में जब छोटे भाई ने खोला दरवाजा, सामने था दिल दहला देने वाला मंजर …जन्माष्टमी का मेला घूमकर आया, फांसी पर लटकी...

Darbhanga News: दरभंगा के शुभंकरपुर में 21 वर्षीय युवक राहुल कुमार का शव पुराने घर में फंदे से लटका मिला. परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.#DarbhangaNews,#BiharCrime,#SuspiciousDeath