spot_img

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बवाल! पूर्व IPS का दावा- ‘CEO ने दिया ही नहीं इंटरव्यू, फिर भी बन गए अधिकारी’

Ram Mandir Trust CEO: अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक पूर्व IPS अधिकारी ने दावा किया है कि मिश्रा बिना इंटरव्यू दिए ही इस पद पर आसीन हुए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Ram Mandir Trust CEO: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति अब सवालों के घेरे में आ गई है। मिश्रा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन उनकी नियुक्ति को लेकर पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडे ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पांडे ने एक समाचार चैनल को दिए पॉडकास्ट इंटरव्यू में दावा किया कि जितेंद्र मिश्रा ने इस पद के लिए इंटरव्यू ही नहीं दिया था, फिर भी उन्हें नियुक्त कर दिया गया।

- Advertisement -

‘जितेंद्र मिश्रा इंटरव्यू देने नहीं आए थे’

पूर्व IPS राजेश पांडे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए कुल 5386 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 16 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। पांडे के मुताबिक, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा उन 16 चयनित उम्मीदवारों में शामिल नहीं थे, जिन्होंने इंटरव्यू दिया। उन्होंने हैरानी जताते हुए सवाल किया, ‘यह कैसे हुआ किसी को नहीं पता?’ पांडे ने सीधे तौर पर कहा कि जितेंद्र मिश्रा इंटरव्यू देने नहीं आए थे, फिर भी वे इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त कर दिए गए।

यह भी पढ़ें:  बाढ़ पीड़ितों की हुई मौज! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, खाते में आएंगे ₹7000

राजेश पांडे ने कहा, ‘जितेंद्र मिश्रा इंटरव्यू देने नहीं आए थे। मेरा सलेक्शन लगभग तय था फिर क्यों फैसला बदला मुझे नहीं पता? यह क्यों हुआ राम मंदिर ट्रस्ट वालों से पूछिए।’

- Advertisement -

राजेश पांडे ने खुद दिया था इंटरव्यू

लखनऊ के अलीगंज हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सेक्रेटरी राजेश पांडे ने बताया कि उन्होंने स्वयं राम मंदिर के अप्वाइंटमेंट कमेटी के सदस्यों के सामने ऑनलाइन इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उनसे राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कई सवाल पूछे गए थे। इसके बाद उन्हें फिजिकल इंटरव्यू के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय बुलाया गया था। पांडे उन 16 उम्मीदवारों में शामिल थे जिन्हें व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इस इंटरव्यू में पारदर्शिता और तकनीक के इस्तेमाल जैसे विषयों पर सवाल पूछे गए। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू देने वालों में सेना से जुड़े 9 लोग और कई IAS-IPS अधिकारी भी शामिल थे। इंटरव्यू के बाद राजेश पांडे को पूरा विश्वास था कि उनका चयन हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली! पटना में अभ्यर्थियों और पुलिस में हुई जोरदार झड़प, क्या रद्द होगी परीक्षा?

ट्रस्ट की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति को लेकर उठे इन सवालों ने राम मंदिर ट्रस्ट की चयन प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें नहीं पता कि उनका चयन क्यों नहीं किया गया और जितेंद्र मिश्रा को कैसे नियुक्त किया गया, जबकि उन्होंने इंटरव्यू में हिस्सा नहीं लिया था। इस पूरे मामले पर अब राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्पष्टीकरण का इंतजार है ताकि चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके।

यह भी पढ़ें:  Madhepura Crime मधेपुरा में मुखिया के देवर को 7 गोली से भूना, अपराधियों ने सड़क पर घेरकर मारा!गिराकर भूना, फिर पीछा कर मारी गोली

राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने देर रात प्रेस वक्तव्य जारी किया

अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की चयन प्रक्रिया के संबंध में ट्रस्ट के महामंत्री स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने सोमवार देर रात प्रेस वक्तव्य जारी किया।

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बवाल! पूर्व IPS का दावा- 'CEO ने दिया ही नहीं इंटरव्यू, फिर भी बन गए अधिकारी'

यह दावा कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा 11-12 अगस्त 2026 को साक्षात्कार दौर में शामिल नहीं थे, तथ्यात्मक रूप से गलत है। शीर्ष तीन अनुशंसित प्रत्याशियों में उनका समावेश उनकी भागीदारी, मूल्यांकन और योग्यता-आधारित चयन का दस्तावेज़ी प्रमाण है। चयन प्रक्रिया संस्थागत शासन और पारदर्शिता के सर्वोच्च मानकों के अनुसार आयोजित की गई थी। प्रत्येक चरण दस्तावेज़ीकृत था, और सभी अंतिमवर्तीयों की पहचान अयोध्या में दर्ज की गई थी। न्यास पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है और चयन प्रक्रिया के संबंध में किसी भी और जांच को संबोधित करने के लिए तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना जारी रखेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Urban Development बिहार के शहरों को मिलेगा नया लुक! अहमदाबाद की CEPT देगी तकनीकी मदद, ऐसे बनेंगे ‘स्मार्ट’ शहर

Bihar Urban Development: बिहार में नए और आधुनिक शहरों के विकास के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने अहमदाबाद की CEPT संस्था से हाथ मिलाया है। यह समझौता ग्रीनफील्ड टाउनशिप को तकनीकी मदद दे#BiharUrbanDevelopment,#GreenfieldTownship,#NitishMishra

आपकी जेब पर सीधा असर! UPI पर 2000 रुपये से ज़्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए नया नियम कब से?

UPI Transaction Charge: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने UPI लेनदेन के लिए नए नियम जारी किए हैं। 2000 रुपये से अधिक के व्यापारी लेनदेन पर अब 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगेग#UPINews,#TransactionCharge,#NPCIRules

पीएचडी परीक्षा में धांधली की आशंका खत्म! पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पेश की पारदर्शिता की मिसाल

Patliputra University PhD Exam: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टी.पी.एस. कॉलेज में आयोजित इस#PatliputraUniversity,#PHDExam,#BiharEducation

जमुई में दिल दहला देने वाली घटना: तीज विसर्जन और बालू घाट पर 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

Jamui Children Death: जमुई जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई शामिल हैं। एक बच्ची की मौत बालू घाट पर गहरे गड्ढे में डूबने से#JamuiNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident