spot_img

नंबर1098…जली मोमबत्ती, स्कूलों की ओर अब नारों का रूख

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यालय परिसर के मनरेगा भवन में गुरुवार को चाइल्ड लाइन एडवाइजरी कमेटी की बैठक अध्यक्ष सह बीडीओ महेशचंद्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक का उदघाटन चाइल्ड लाइन के नंबर1098 के मोमबती जलाकर बीडीओ महेशचंद्र ने किया। बैठक में पूर्व के बैठक की समीक्षा करते हुए पाया गया कि बीसीपीसी से संबंधित किसी भी तरह का कार्य नहीं हुआ। सीडीपीओ नहीं भाग लेने पर सदस्यों ने खेद प्रकट किया। वहीं, बीडीओ महेशचंद्र ने कहा कि बीसीपीसी की बैठक अपने स्तर से करेंगे। वहीं बीइइओ कृष्ण कुमार ने कहा कि दो सप्ताह में स्कूलों के भवनों पर चाइल्ड लाइन का स्लोगन हर हाल में लिखा जाएगा।वहीं, संस्था ने जिन स्कूलों को गोद लिया है उनके प्रधानाचार्य कार्यकर्ताओं को पूर्ण सहयोग करेंगे।

- Advertisement -

नंबर1098…जली मोमबत्ती, स्कूलों की ओर अब नारों का रूख

- Advertisement -

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार ने कहा कि आगामी रोगी कल्याण समिति की बैठक में चाइल्ड लाइन को भी आमंत्रित किया जाएगा। वहीं, इनके माध्यम से सीएचसी में लाए गए बच्चों का समुचित इलाज व्यवस्था भी किया जाएगा। जीविका के परियोजना प्रबंधक आसीफ जमाल ने कहा कि अपने संस्था के माध्यम से बाल विवाह बाल अधिकार बाल मजदूरी के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके पूर्व चाइल्ड लाइन के केवटी सब सेंटर के निदेशक ललित रंजन दत्त ने चाइल्ड लाइन के कार्यों को काफी बारीकी से बैठक मे रखा। बैठक मे टीम लीडर वीरेंद्र झा, सदस्य लाला शिव कुमार, ललन कुमार मुखिया संघ के अध्यक्ष फतेह अहमद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल, बीइईओ कृष्ण कुमार सरपंच संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार  सहित दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar