spot_img

गंभीर चोट के बाद Darbhanga के लाल ने पलटा खेल! डेकाथलॉन में जीता सिल्वर| पढ़िए कैसे -सूर्य प्रकाश राय बना ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स का चैंपियन

Bihar Athletics: 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सूर्य प्रकाश राय ने अंडर-20 डेकाथलॉन में रजत पदक जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया, दो साल की गंभीर चोट के बाद शानदार वापसी।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Athletics: आंचल कुमारी दरभंगा। कमतौल, दरभंगा से आने वाले सूर्य प्रकाश राय उर्फ गुड्डू ने बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 की अंडर-20 पुरुष डेकाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। दो साल तक गंभीर चोट से जूझने के बाद यह उपलब्धि हासिल करना, उनकी असाधारण दृढ़ता को दर्शाता है।

- Advertisement -

गंभीर चोट के बाद Darbhanga के लाल ने पलटा खेल! डेकाथलॉन में जीता सिल्वर| पढ़िए कैसे -सूर्य प्रकाश राय बना ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स का चैंपियन

- Advertisement -

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में 22 से 24 सितंबर तक यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस दौरान सूर्य प्रकाश राय ने कुल 4937 अंक अर्जित करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में पश्चिम बंगाल के सौविक पॉल 5400 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे, जबकि बिहार के अमित कुमार ने 4402 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जाले प्रखंड के अहियारी गोट निवासी भोगिंदर राय के पुत्र सूर्य प्रकाश वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), कोलकाता में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना-मोतिहारी रूट पर वंदे भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड! सिर्फ इतने मिनट में पहुंचाएगी, पूरी जानकारी

चोट से उबरकर मैदान पर शानदार वापसी

सूर्य प्रकाश राय ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वे गंभीर चोट से परेशान थे। इस चोट ने उनके खेल को काफी प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। चोट से उबरने के बाद उन्होंने नियमित अभ्यास और रिकवरी पर ध्यान दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने मैदान पर शानदार वापसी की।

‘यह रजत पदक उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और परिजनों व क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है।’

उनकी इस प्रेरणादायक वापसी ने ना सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि दिलाई है, बल्कि बिहार एथलेटिक्स के लिए भी एक नई उम्मीद जगाई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar RJD Protest चुनाव आयोग पर आरजेडी का बड़ा हमला: बिहार में पुतला दहन क्यों? | एक साथ प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन

क्षेत्र में खुशी की लहर

सूर्य प्रकाश की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरे पंचायत के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और इसे पूरे इलाके के लिए गौरव का क्षण बताया है। यह जीत उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है जो कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Murder भागलपुर की हत्या वाली वारदात! मिट्टी में दबे शव की गुत्थी सुलझी, 2 हत्यारे दबोचे

Bhagalpur Murder: भागलपुर में पैसों के विवाद को लेकर हुई मोहम्मद सलमान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मिट्टी में दबा शव मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किय #BhagalpurCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga LNM University मिथिला विश्वविद्यालय से शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! VC Sanjay ने वेतन, पदोन्नति पर लिया ये बड़ा फैसला | जानिए सिंडिकेट...

Darbhanga LNM University: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट की बैठक में वेतन-पदोन्न #LNMU,#DarbhangaNews,#BiharEducation

चुनाव आयोग पर NDA में ही सवाल! जिस SIR विवाद पर चुप थे कुशवाहा, अब मांग रहे जवाब

SIR Controversy: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और SIR विवाद पर NDA के भीतर से ही चुनाव आयोग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठी है। चिराग पासवान के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने भी जवाब मा #SIRControversy,#BiharPolitics,#ElectionCommission

बांका मंदार पर्वत पर लड़की से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो, बिहार पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी! जानें क्या हुआ

Bihar Mandar Parvat Chhedchhad: बांका के मंदार पर्वत पर लड़की से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो के बाद बिहार पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, एसपी ने खुद #BiharCrime,#MandarParvat,#BankaPolice