spot_img

Bhagalpur Murder भागलपुर की हत्या वाली वारदात! मिट्टी में दबे शव की गुत्थी सुलझी, 2 हत्यारे दबोचे

Bhagalpur Murder: ईशाकचक थाना क्षेत्र में मोहम्मद सलमान की हत्या के बाद शव को जमीन में दफना दिया गया था। दुर्गंध आने पर शव बरामद हुआ और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच से हत्यारों को दबोचा।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Murder: भागलपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सुलझ गया है। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और शव को मिट्टी में दबा दिया गया था। भागलपुर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मोहम्मद सलमान उर्फ फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के पास 22 सितंबर को जमीन से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। इसके बाद ईशाकचक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। संदिग्ध जगह की खुदाई करने पर जमीन के अंदर से एक शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार सहकारिता नीति से युवाओं को मिलेगी नौकरी! मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा - मॉडल सहकार ग्राम से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सलमान की हत्या 19 सितंबर को हुई थी। हत्या का कारण पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को मिट्टी में दफना दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में फिर ये कैसा अपहरण ! स्कूल जा रही छात्रा को कार से खींच बक्से में किया बंद, फिर...

शव मिलने के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इन प्रयासों से पुलिस हत्या के दोनों मुख्य आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए हैं। इनमें एक कुल्हाड़ी, दो खंती और एक कुदाल शामिल है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले के अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police Promotion दरभंगा पुलिस को मिला जनसेवा का मंत्र: 90 ASI के कंधों पर चमके SI के स्टार, अब और बड़ी जिम्मेदारी!

Darbhanga Police Promotion: दरभंगा पुलिस में 90 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाए #DarbhangaPolice,#BiharPolice,#PolicePromotion

Bhagalpur Flood कोसी-गंगा का कहर! भागलपुर के किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, अब कैसे चुकाएंगे कर्ज?

Bhagalpur Flood: भागलपुर के नवगछिया में कोसी-गंगा की बाढ़ ने किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद कर दी हैं। सधुवा और चापर गांव के किसान अब कर्ज चुकाने और परिवार चलाने की चिंता #BhagalpurFlood,#NaugachhiaFarmers,#KosiGanga

DMCH में हंगामा: 2 दिन से इमरजेंसी बंद, मरीजों की जान खतरे में, डॉक्टर भी सही – फिर – 48 घंटे बाद भी प्रशासन...

Darbhanga DMCH Strike: दरभंगा DMCH में डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इमरजेंसी सेवा ठप होने से दरभंगा समेत कई जिलों के मरीज परेशान हैं। डॉक्टर सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था की #DarbhangaNews,#DMCHStrike,#BiharDoctors

Bhagalpur Vikramshila Setu विक्रमशिला सेतु 1 अक्टूबर से बंद: अब गंगा में चलेंगे 12 मुफ्त जहाज, जानिए पूरी व्यवस्था!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 1 अक्टूबर से परिचालन बंद हो रहा है। स्टील ट्रस ब्रिज के निर्माण के कारण यह कदम उठाया गया है, लेकिन सरकार ने यात्रियों के लिए गंगा #BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridgeClosure