spot_img

पटना सिटी में गंगा का रौद्र रूप: घरों में घुसने का खतरा, भद्र घाट और महावीर घाट की सड़कें पानी में!

Patna City Ganga Water Level: आलमगंज थाना क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भद्र घाट और महावीर घाट की सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।

spot_img
- Advertisement -

Patna City Ganga Water Level: गंगा नदी का जलस्तर पटना सिटी में लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। आलमगंज थाना क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो गई है, जहां गंगा का पानी अब घाटों से निकलकर सड़कों तक पहुंच गया है। भद्र घाट और महावीर घाट की सड़कें पानी में डूब चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

- Advertisement -

सड़क पर पानी, आवागमन हुआ मुश्किल

सोमवार रात को ही महावीर घाट की सड़क पर गंगा का पानी पहुंच गया था। इसके बाद, बुधवार को जलस्तर में और वृद्धि होने के कारण भद्र घाट के पास भी सड़क पानी में डूब गई।

पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया है. जलस्तर में इजाफे के अनुमान विभाग ने जताए हैं. दीघा घाट पर गंगा खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं. हाथीदह में जलस्तर 42 सेंटीमीटर और कहलगांव में 17 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है.

- Advertisement -

गायघाट से पटना सिटी के कंगन घाट के बीच सड़कों पर पानी जमा है, जिससे वाहनों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस स्थिति ने स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के लाखों बच्चों को CM सम्राट चौधरी ने खिलाई मिठाई! आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिखा खास नजारा - 'आंगन का मिलन'

घरों में पानी घुसने की आशंका से तटवासी चिंतित

मंगलवार को जलस्तर बढ़ने के बाद घाट की सीढ़ियों और तट पर स्थित गंगा मंदिर में पानी भर गया था। बुधवार को पानी और बढ़ने से यह सड़क तक आ गया। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पानी बढ़ने की यही रफ्तार बनी रही, तो तट के आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ सकती है।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण, सहरसा, दरभंगा, गोपालगंज और पूर्णिया के 24 प्रखंडों के 65 गांवों में 1.50 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है.

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण तट के आसपास रहने वाले लोग लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो उनके घरों में भी पानी घुस सकता है, जिससे उनकी चिंताएं और गहरी हो गई हैं।

यह भी पढ़ें:  बेगूसराय की घटना पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा: 'बिहार में हैवानों का राज', CM Samrat और PM Modi पर तल्ख़ी| “मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे…..”?

पूजा-पाठ और गंगा आरती में भी बाधा

गंगा के जलस्तर में वृद्धि का असर केवल आवागमन पर ही नहीं, बल्कि गंगा स्नान करने वालों और पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओं पर भी पड़ा है। गंगा आरती के आयोजन में भी अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी का बहाव काफी तेज है, इसलिए घाट पर जाने वाले सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

एसडीओ कशिश बख्शी ने जानकारी दी कि गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि पर प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है। जलस्तर और तटवर्ती इलाकों की स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति के अनुरूप सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे बढ़ते जलस्तर के प्रति सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Cabinet का बड़ा फैसला! सम्राट कैबिनेट का 30 एजेंडों को मंजूरी, जानिए आपको क्या मिलेगा?

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। पुलिस आधुनिकीकरण, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन क्षेत् #BiharCabinet,#SamratChoudhary,#BiharDevelopment

Darbhanga News दरभंगा में दो बेटियों का अचानक गायब होना! क्या अपहरण हुआ? नाबालिग बहनें कैसे हुईं रहस्यमय तरीके से लापता ! | पढ़िए...

Darbhanga News: दरभंगा के घनश्यामपुर से दो नाबालिग बहनें 28 सितंबर से लापता हैं। परिवार ने बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #DarbhangaNews,#MissingGirls,#BiharPolice

Darbhanga Railway Big News ! लहेरियासराय स्टेशन पर अब नहीं होगी ट्रेनों की अनदेखी, जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी और जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड के ठहराव को...

Laheriasarai Train Stoppage: लहेरियासराय स्टेशन पर अब दो महत्वपूर्ण ट्रेनें रुकेंगी – जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा #LaheriasaraiRailway,#BiharTrainNews,#SamastipurUpdates

नीतीश कुमार के INDIA छोड़ने का राज खुला! JDU ने सोनिया गांधी को दिया करारा जवाब, बताई असली वजह

Bihar Politics: जेडीयू ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार एनडीए में जाने का बहाना तलाश रहे थे। #BiharPolitics,#NitishKumar,#INDIABloc