spot_img

मुजफ्फरपुर का नारद निकला कुबेर |चौंकाने वाली खबर: बिहार के इंजीनियर के घर EOU की 5 ठिकानों पर रेड, नोटों के बंडल देख उड़ गए होश!

Bihar EOU Raid: योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकंजा कसा है। आर्थिक अपराध इकाई ने उनके मुजफ्फरपुर स्थित ठिकाने से नोटों के बंडल बरामद किए, साथ ही पटना समेत 4 अन्य जिलों में भी कार्रवाई जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar EOU Raid: भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गुरुवार को छापेमारी की गई। EOU की टीमों ने एक साथ उनके पांच ठिकानों पर दबिश दी, जिसमें मुजफ्फरपुर से नोटों के बंडल बरामद होने की जानकारी मिली है।

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर का नारद निकला कुबेर |चौंकाने वाली खबर: बिहार के इंजीनियर के घर EOU की 5 ठिकानों पर रेड, नोटों के बंडल देख उड़ गए होश!

- Advertisement -

EOU ने इंजीनियर नारद कुमार दास के खिलाफ 7 अक्टूबर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(बी) के तहत थाना कांड संख्या 28/26 दर्ज किया था। विशेष न्यायालय निगरानी से नोटिस मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में यह व्यापक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा फैसला: अब भ्रूण हत्या करने वालों की खैर नहीं, अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर निगरानी और कानून हुआ सख्त! अधिवक्ता अमर नाथ झा बने विधि सलाहकार

इंजीनियर की आय से 64.93% अधिक मिली संपत्ति

आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पास प्रथम दृष्टया उनकी ज्ञात आय के वैध स्रोतों से 83 लाख 53 हजार 200 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने के पुख्ता सबूत मिले हैं। यह राशि उनकी कुल ज्ञात आय से लगभग 64.93 प्रतिशत ज्यादा है, जो आय से अधिक संपत्ति का स्पष्ट मामला दर्शाता है। यह आंकड़ा भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की सख्त कार्रवाई को और मजबूत करता है।

EOU के अधिकारियों ने बताया, ‘तलाशी पूरी होने के बाद बरामदगी और अन्य जानकारी विस्तार से साझा की जाएगी।’

इन 5 ठिकानों पर EOU की ताबड़तोड़ दबिश

नारद कुमार दास के खिलाफ चल रही छापेमारी में EOU की टीमें उनके पांच अलग-अलग ठिकानों पर गहन जांच कर रही हैं। इन ठिकानों में उनके आवास और सरकारी कार्यालय शामिल हैं। तलाशी के दौरान प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज, बैंक डिटेल्स और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाले जा रहे हैं।

  • भागलपुर: तिलकामांझी स्थित हनुमान पथ आवास
  • मुंगेर: बेलन बाजार बंगाली टोला स्थित ठिकाना
  • मुंगेर: स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल मुंगेर का सरकारी कार्यालय
  • मुजफ्फरपुर: काजी मोहम्मदपुर स्थित राधिका अपार्टमेंट का फ्लैट
  • पटना: रूपसपुर स्थित कुसुमपुरम आवास
यह भी पढ़ें:  भागलपुर गंगा घाट पर बड़ा हादसा टला: दो जहाज टकराए, संवेदकों की लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में

EOU लगातार बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कस रही है। इस कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी पूरी होने के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दुर्गा पूजा पर बिहार सरकार का महा एक्शन! 20 हजार पंडालों पर कड़ी नजर, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Bihar Durga Puja Safety: बिहार में दुर्गा पूजा पर अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राज्य के 20 हजार पंडालों का शुक्रवार से सख्त निरीक्षण होगा, लापरवाही पर लाइसेंस रद्द #BiharNews,#DurgaPujaSafety,#FireDepartmentBihar

Bihar Politics HOT|बिहार में BJP का बड़ा सियासी वार! RJD-कांग्रेस को ‘आपातकाल’ और ‘परिवारवाद’ पर घेरा, राहुल-तेजस्वी से मांगा जवाब

Bihar BJP: बिहार में BJP नेताओं ने RJD और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने 'जेपी आंदोलन' और 'आपातकाल' का हवाला देते हुए राहुल गांधी से जवाब मांगा। #BiharBJP,#RJDCongress,#BiharPolitics

1720 करोड़ का बड़ा ऐलान! बिहार को मिलेगी नई फोरलेन सड़क, झारखंड तक का सफर होगा सुपरफास्ट, बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Four Lane Road: बिहार को जल्द ही 1720 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भागलपुर-भलजोर फोरलेन रोड की सौगात मिलने वाली है। यह सड़क झारखंड तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, जिससे हजारों लोगो #BiharFourLane,#BhagalpurNews,#JharkhandConnectivity

पटना के इस मशहूर रेस्टोरेंट पर लगा ताला! खाने की क्वालिटी पर बड़ा सवाल, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

Bihar Food Safety: त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई। पटना के फ्रेजर रोड स्थित बंसी विहार रेस्तरां खाद्य सुरक्षा मानकों में फेल पाया गया, 14 दिन में सुधार नहीं तो #BiharFoodSafety,#PatnaRestaurant,#FoodHygiene