spot_img

तेज प्रताप यादव का ऐश्वर्या राय पर बड़ा खुलासा: ‘गैर मर्द से चैटिंग करते पकड़ा, रातभर पार्टी करती थी’

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे उनके तलाक के मामले में नया मोड़ आ गया है। उन्होंने एक रियलिटी शो में खुलासा किया कि ऐश्वर्या उन्हें पूजा करने से रोकती थीं और रातभर पार्टी करती थीं।

spot_img
- Advertisement -

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ खुलकर बयान दिए हैं। एक ओटीटी रियलिटी शो में उन्होंने ऐश्वर्या के चरित्र पर गंभीर सवाल उठाए हैं। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या राय ने लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि ऐश्वर्या रातभर पार्टी करती थीं और उन्हें सुबह पूजा करने से भी रोकती थीं।

- Advertisement -

‘फोन पर गैर मर्द से चैट करते पकड़ा था’

तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर एक चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें एक बार फोन पर किसी गैर मर्द से चैट करते हुए पकड़ा था। उन्होंने बताया, ‘एक दिन मैं विधानसभा गया था। शाम में घर लौटा। जैसे ही कमरे में घुसने लगा, तो वह किसी लड़के से फोन पर चैट कर रही थी। उसका कोई पुराना बॉयफ्रेंड था। लव यू और हार्ट भेज रही थी। मैंने दूर से ये सब देख लिया था।’ जेजेडी चीफ ने यह भी कहा कि जब ऐश्वर्या लड़ाई करती थीं, तब वह छिपकर उनका वीडियो बना लेते थे, जिनका इस्तेमाल उन्होंने कोर्ट में सबूत के तौर पर किया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा सदर अस्पताल में ऐतिहासिक पल - पहली सिजेरियन डिलीवरी- एक नई शुरुआत ! DM Kaushal का दिसंबर टारगेट

हमेशा लड़का ही गलत नहीं होता, लड़की भी गलत होती है। वो दिन याद करते हैं तो दिल दहल जाता है। जब भी वो सब याद करते हैं तो ट्रॉमा हो जाता है।

- Advertisement -

शादी के तीन महीने बाद ही शुरू हुआ झगड़ा

तेज प्रताप यादव ने ओटीटी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में अपनी शादी, तलाक और ऐश्वर्या राय से रिश्तों पर विस्तार से बात की। उन्होंने सह-कंटेस्टेंट से बातचीत में बताया कि उनके वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़े के कारण ही तलाक हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘जब नई-नई शादी हुई थी। 3 महीने में ही लड़ाई-झगड़े होने लगे। हम कुछ और वो कुछ और थे। हमने दबाव में शादी कर ली थी।’ तेज प्रताप ने यह भी बताया कि उस समय वह बिहार के स्वास्थ्य मंत्री थे, लेकिन घर जाने का उनका मन नहीं करता था। वह अक्सर दोस्तों के घर या किसी और जगह रुक जाते थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं! बड़ा आदेश, हर थाने में बनेगी लिस्ट, सीधे होगी जेल |डायल-112 और सोशल मीडिया पर Big Update

सुबह पूजा करने से मना करती थीं, रातभर होती थी पार्टी

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय पर आरोप लगाया कि वह उन्हें घर से निकलने नहीं देती थीं और हर समय चीखना-चिल्लाना चालू रहता था। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव के सामने भी चिल्लाती थीं। तेज प्रताप ने यह भी बताया, ‘सुबह 6-7 बजे जब मैं पूजा करता था, तो भी वो मना करती थीं। वह सुबह 4 बजे तक पार्टी करती थी।’

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में दुर्गा पूजा की धूम! प्रशासन ने कसी कमर, डीजे पर लगा बैन, जानें और क्या-क्या बदला?

तलाक का मामला पटना फैमिली कोर्ट में लंबित

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2018 में हुई थी। ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दारोगा प्रसाद राय की पोती और वरीय नेता चंद्रिका राय की बेटी हैं। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और मामला तलाक तक पहुंच गया। नवंबर 2019 में, ऐश्वर्या पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित तत्कालीन राबड़ी आवास से रोते हुए निकली थीं। उन्होंने अपनी सास राबड़ी देवी, पति तेज प्रताप यादव और ननद मीसा भारती पर मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए थे। कुछ दिनों बाद ऐश्वर्या राबड़ी आवास छोड़कर अपने मायके चली गई थीं। फिलहाल, तेज प्रताप और ऐश्वर्या का तलाक का मामला पटना की फैमिली कोर्ट में लंबित है और दोनों कई सालों से अलग रह रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खेल परियोजनाओं में देरी पर भड़कीं बिहार की मंत्री श्रेयसी सिंह, अब अधिकारियों की खैर नहीं!

Bihar Sports Minister: बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खेल परियोजनाओं के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने #BiharSportsMinister,#ShreyasiSingh,#SportsInfrastructureBihar

समस्तीपुर के इस युवा इंजीनियर ने कर दिखाया कमाल! अंतरिक्ष में भारत की नई आँख, ‘मीरा’ कैमरा भेजा

Samastipur Engineer: समस्तीपुर के इंजीनियर संजय कुमार ने अंतरिक्ष में 502 ग्राम का 'मीरा' मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा भेजा है। यह कैमरा खेती, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण आंकड़ #SamastipurEngineer,#SpaceTechnology,#BiharNews

‘वोटों की चोरी नहीं हुई?’ राहुल गांधी के सवाल पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया चौंकाने वाला जवाब! | पढ़िए – राष्ट्रपति से मुलाकात के...

Rahul Gandhi Election Rigging: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद दावा किया कि राष्ट्रपति ने 'चुनाव चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, बल्कि इसके सबूत मांगे हैं। #RahulGandhi,#ElectionRigging,#PresidentMurmu

Araria Police Action अररिया में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर 2 थानेदार लाइन हाजिर, मच गई भरगामा से घूरना तक खलबली

Araria Police Action: अररिया में पुलिसिंग में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में भरगामा और घूरना के दो थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी जितेंद्र कुमार की अनुशं #ArariaPoliceAction,#BiharPolice,#SHOlineHaazir