spot_img

Darbhanga Crime Big Breaking| दरभंगा में खूनी रिश्ता! भतीजे ने चाचा को चाकू से गोदा, MUDER से गुदरी बाजार सुन्न

Darbhanga Crime News: लहेरियासराय के गुदरी बाजार में शुक्रवार सुबह एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भतीजे ने अपने चाचा को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में शुक्रवार सुबह चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी में भतीजे ने अपने चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 20 वर्षीय अंकित सिंह के रूप में हुई है, जो भगवान बाबू सिंह के पुत्र थे। वहीं, आरोपी भतीजे का नाम अनुराग सिंह बताया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि चाचा और भतीजे के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर दोनों में तीखी बहस हुई, जिसके बाद अनुराग सिंह ने आवेश में आकर अंकित सिंह पर चाकू से कई वार कर दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ताबड़तोड़ ट्रांसफर! 34 IAS -DANICS अधिकारियों के बदले विभाग, अब कौन संभालेगा क्या? देखें पूरी लिस्ट

चाकू लगने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल अंकित सिंह को आनन-फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गुदरी बाजार और मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ट्रेन में मेंटेनेंस कर्मी बनकर काटते थे कोच, Bihar RPF ने दबोची हाई-टेक अंतरराज्यीय चोरों की गैंग! पढ़िए - खबर का दरभंगा कनेक्शन | ज्वेलरी और गारमेंट्स

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक अंकित सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अनुराग सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

LNMU Kabaddi Team दरभंगा की इन ‘शेरनियों’ ने रचा इतिहास! Darbhanga LNMU कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, 6वीं बार अखिल भारतीय स्तर पर एंट्री

LNMU Kabaddi Team: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) की महिला कबड्डी टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह उनकी लगातार छठी अखिल भारतीय #LNMUHistory,#BiharKabaddi,#GoldMedal

बिहार में अगले 5 दिन भीषण गर्मी! 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जानिए कब मिलेगी राहत?

Bihar Weather: बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है, जिससे दिन में #BiharWeather,#BiharNews,#WeatherUpdate

अचानक बदला बिहार की 19 ट्रेनों का रास्ता! यात्रा से पहले जानें नया रूट और देरी

Bihar Train Route Change: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग के काम के कारण अक्टूबर 2026 में बिहार से आने-जाने वाली 19 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि 5 ट्रेनें घंटों ल #BiharTrainUpdate,#RailRouteChange,#IndianRailways

भविष्य सर्वोपरि : CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का Supreme फैसला, ‘छात्रों का भविष्य नहीं खराब करेंगे’ कहकर FIR जांच रोकी

CJP Protest Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी FIR की दोबारा जांच की याचिका खारिज कर दी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने छात्रों के भविष्य को #CJPSupremeCourt,#StudentProtest,#JantarMantar