spot_img

बुलडोजर से फूल बरसाकर अनंत सिंह ने JDU के खिलाफ खोला मोर्चा! बिहार में गरमाई सियासत -हाथी और DJ – निकला पर्चा

Bihar Politics: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने JDU के वर्तमान एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ जनसुराज प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के लिए प्रचार किया। 75 किलोमीटर के रोड शो में बुलडोजर से फूलों की बारिश और समर्थकों की भारी भीड़ ने बिहार की सियासत गरमा दी।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics: बिहार की सियासत में इन दिनों मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह का रोड शो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने जनसुराज के स्नातक प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में अनोखा काफिला निकाला, जिसमें करीब एक दर्जन बुलडोजर से फूलों की बारिश की गई। यह आयोजन पटना के बाढ़ अनुमंडल में हुआ, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

- Advertisement -

बुलडोजर से फूल बरसाकर अनंत सिंह ने JDU के खिलाफ खोला मोर्चा! बिहार में गरमाई सियासत -हाथी और DJ - निकला पर्चा

जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए मांगा वोट

JDU से बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना में डांडिया नाइट्स के कार्यक्रम में पहुंचे अनंत सिंह ने मंच से ही जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में वोट की अपील कर दी।

अनंत सिंह अपनी ही पार्टी JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए हैं। अब सांस्कृतिक मंच से अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार कर सियासी हलचल और तेज कर दी है।

- Advertisement -

बुलडोजर से फूल बरसाकर अनंत सिंह ने JDU के खिलाफ खोला मोर्चा! बिहार में गरमाई सियासत -हाथी और DJ - निकला पर्चा

- Advertisement -

अनंत सिंह ने खोला JDU प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा

विधायक अनंत सिंह वर्तमान एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर जनसुराज के अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे रामनगर दियारा से शुरू हुआ यह रोड शो अथमलगोला थाना क्षेत्र से होते हुए बाढ़ के कई इलाकों में पहुंचा। खुले वाहन पर सवार होकर अनंत सिंह ने हाथी और डीजे के साथ उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़ का अभिवादन किया। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।

अनंत सिंह का कहना है कि वर्तमान एमएलसी नीरज कुमार ने चुनाव के दौरान उनकी मदद नहीं की थी। इसी वजह से वह इस बार उनके समर्थन में अभियान नहीं चला रहे हैं और अनुज कुमार सिंह के पक्ष में रोड शो कर रहे हैं।

इस रोड शो में बुलडोजर से फूलों की बारिश ने इसे लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना दिया। अनंत सिंह लगातार हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते रहे, जो उनकी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा-सीतामढ़ी के मुरैठा हॉल्ट पर सनसनी! खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक, पहचान बनी पहेली

75 किलोमीटर लंबा रोड शो और प्रशासन की सतर्कता

करीब 75 किलोमीटर के प्रस्तावित इस रोड शो को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफिले के गुजरने वाले मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसडीपीओ रामकृष्ण खुद पूरी व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। भारी भीड़ के बावजूद काफिले को आगे बढ़ाने और यातायात को सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Trump Ukraine War जेलेंस्की की जिद पर भड़के ट्रंप, बोले- 'शांति नहीं, पैसा चाहिए!' | पढ़िए - 'अच्छी प्रगति' - 'ऊर्जा युद्धविराम' और 'वित्तीय लाभ'

अनंत सिंह का यह कदम बिहार में राजनीतिक समीकरणों को किस दिशा में ले जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा। उनके इस खुले विरोध ने जदयू के भीतर भी हलचल पैदा कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा-सीतामढ़ी के मुरैठा हॉल्ट पर सनसनी! खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक, पहचान बनी पहेली

Darbhanga Railway Accident: दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर मुरैठा हॉल्ट के पास एक युवक खून से लथपथ मिला। गंभीर हालत में उसे डीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। #DarbhangaNews,#BiharAccident,#Jale

Darbhanga DM Kaushal का स्नेह भरा स्पर्श: कन्या पूजन और बच्चियों संग भोजन, खुशी तो झूमेंगी ही!

Darbhanga News: महानवमी के शुभ अवसर पर दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बालिका गृह का विशेष भ्रमण किया। उन्होंने बच्चियों का कन्या पूजन किया, उनके साथ भोजन किया और व्यवस्थाओं #DarbhangaNews,#Mahanavami,#BiharDM

बिहार के मजदूरों को बड़ी राहत! 2030 तक राज्य में ही मिलेगा सभी को काम, मुंगेर में CM Samrat का बड़ा ऐलान | नवरात्र...

Bihar Employment: सीएम सम्राट चौधरी ने मुंगेर से बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक बिहार में ही सभी को रोजगार मिलेगा, जिससे किसी को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ #BiharEmployment,#SamratChoudhary,#MungerNews

Chindam Sutar Ranji Trophy | 400 रन बनाकर मचाया तहलका! इस भारतीय बल्लेबाज ने रणजी में रचा नया इतिहास, शॉ भी छूटे पीछे

Chindam Sutar Ranji Trophy: मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने रणजी ट्रॉफी में नगालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाकर इतिहास रच दिया। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दू #ChindamSutar,#RanjiTrophy,#CricketRecord