spot_img

Darbhanga Sex Racket दरभंगा में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने 2 महिलाओं को दबोचा!

Darbhanga Prostitution Racket: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आर एस टैंक कीर्तन भवन मोहल्ले में गुरुवार देर शाम पुलिस ने छापेमारी की, जहां दो महीने से अवैध धंधा चल रहा था। पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा, जबकि 6-7 युवक मौके से फरार हो गए।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Prostitution Racket: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा में एक बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आर एस टैंक कीर्तन भवन मोहल्ले में गुरुवार देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम को देखकर मौके से 6-7 युवक फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

स्थानीय निवासियों के अनुसार, मोहल्ले में पारस जी के किराए के मकान में पिछले करीब दो महीने से दो महिलाएं रह रही थीं। आरोप है कि ये दोनों महिलाएं इस मकान में देह व्यापार का धंधा चला रही थीं। लगभग 15 दिन पहले ही मोहल्ले के कुछ लोगों को इस गोरखधंधे की भनक लग गई थी।

- Advertisement -

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

गुरुवार की देर शाम मकान में कई युवकों का लगातार आना-जाना देखकर स्थानीय लोगों का शक गहरा गया। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को इस अवैध गतिविधि की सूचना दी। हालांकि, लोगों का आरोप है कि सूचना देने के लगभग दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही घर में मौजूद 6-7 युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद 112 की पुलिस टीम ने मकान में छापेमारी की और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए बहादुरपुर थाने ले गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अलर्ट Darbhanga Power Cut ! दरभंगा में रविवार रात 2 बजे से 6 बजे तक गुल रहेगी बत्ती, इन 25 इलाकों में छाएगा अंधेरा

किराए के मकानों के सत्यापन की मांग

इस घटना के बाद आर एस टैंक कीर्तन भवन मोहल्ले में देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में किराए पर दिए गए सभी मकानों का सत्यापन कराया जाए, ताकि ऐसे अवैध धंधों पर लगाम लगाई जा सके। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सत्यापन से ऐसे आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया, ‘दो महिलाओं को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। मौके से फरार हुए युवकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोगों से भी इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा सकती है।’

पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार हुए युवकों की तलाश में भी टीमें लगाई गई हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में क्रूर हत्याकांड: पत्नी का सिर धड़ से अलग करने वाला पति बेसुध मिला, पुलिस ने DMCH में कराया भर्ती

Manigachhi Crime: मनीगाछी में पत्नी की निर्मम हत्या का आरोपी पति रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल पुलिस हिरासत में बेसुध मिला। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है। #ManigachhiCrime,#DarbhangaMurder,#BiharPolice

अनंत सिंह पर JDU के बड़े एक्शन के बाद चिराग पासवान का दावा: बिहार विधान परिषद में NDA की जीत पक्की, तेजस्वी को दी...

Bihar Vidhan Parishad Chunav: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA की जीत का दावा किया। उन्होंने अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई को आंतरिक मामला बताया और तेजस्वी यादव #BiharPolitics,#ChiragPaswan,#BiharVidhanParishad

बिहार के युवक पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ने का आरोप ! मुंबई में STF ने दबोचा | परिवार बोला- ‘सीधा-सादा है, फंसाया जा...

Bihar Terror Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के एक युवक पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से 33 वर्षीय मोहम्मद हसन को गिरफ् #BiharTerrorArrest,#KishanganjNews,#JaishEMohammed

Darbhanga News बेनीपुर में जलजमाव से हाहाकार खत्म! पानी निकासी के लिए नगर परिषद ने लिया ये बड़ा फैसला | पढ़िए – कार्यपालक...

Benipur Jaljamav: बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस पहल से नागरिकों क #BenipurNews,#Jaljamav,#BiharLocalNews