spot_img

मोकामा बाहुबली MLA अनंत सिंह पर जेडीयू का सबसे बड़ा एक्शन: 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, विधायकी पर भी लटकी तलवार! | पत्नी नीलम भी तीर से बाहर

Bihar JDU Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह को जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया। उनकी पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, स्पीकर को विधानसभा सदस्यता रद्द करने का पत्र लिखा गया।

spot_img
- Advertisement -

Bihar JDU Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है, जिससे उनकी विधानसभा सदस्यता पर भी खतरा मंडरा गया है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को यह आदेश जारी करते हुए अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

- Advertisement -

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि विधायक अनंत सिंह लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे। उन पर जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। इसके साथ ही, हाल ही में हुए बिहार विधान परिषद चुनाव में उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार का विरोध किया और दूसरे दल के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

- Advertisement -

पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अनंत सिंह पर एक्शन

जेडीयू ने अनंत सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए की गई है। विधायक ने पटना स्नातक सीट से एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था। इसके बजाय, उन्होंने जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन दिया और उनके पक्ष में जमकर प्रचार भी किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में रिलायंस, फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट पर बड़ी कार्रवाई! खाद्य संरक्षा विभाग ने पकड़ा गंदा खेल, लाखों का सामान जब्त

विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच तीखी बयानबाजी लगातार सुर्खियों में रही। एमएलसी चुनाव की वोटिंग के ठीक अगले दिन पार्टी ने अनंत सिंह पर यह कड़ा एक्शन लिया है।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, ‘विधायक अनंत सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे। उन्होंने जेडीयू शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। साथ ही हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ काम किया और दूसरे दल के कैंडिडेट के पक्ष में प्रचार किया।’

अनंत सिंह की विधायकी पर संकट गहराया

जेडीयू से निष्कासित होने के बाद अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर भी गंभीर संकट आ गया है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार को पत्र लिखकर अनंत सिंह की सदस्यता तुरंत रद्द करने की अनुशंसा की है। अनंत सिंह पटना जिले की मोकामा सीट से 6 बार के विधायक रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

जेडीयू ने अनंत सिंह के साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। अनंत सिंह के जेल में रहने के दौरान नीलम देवी मोकामा से विधायक रही थीं। उन पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है, जिसके बाद यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:  लिव-इन-पार्टनर की मदद से बनाता था निशाना ! दिल्ली का युवक | पढ़िए - 'अमीर' कारोबारी का झांसा, 20 महिला पुलिसकर्मी बनीं शिकार, ₹24 लाख ठगे

आगे क्या होगा?

एमएलसी चुनाव का परिणाम 27 अक्टूबर को घोषित होगा, जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम पर और स्पष्टता आएगी। विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार का निर्णय अनंत सिंह के राजनीतिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। अनंत सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि वह चाहते हैं कि पार्टी उन पर कार्रवाई करे, और अब पार्टी ने यह कार्रवाई कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

OMG! दरभंगा में ट्रैफिक पुलिस के सामने ही इस गाड़ी ने तोड़े सारे नियम, 1 घंटे तक फंसी रही जनता | पढ़िए -‘इमरजेंसी’ का...

Darbhanga Traffic: दरभंगा में ट्रैफिक पुलिस के सामने ही पीएनजी गैस की गाड़ी ने वन-वे नियम तोड़ा, जिससे एक घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। पुलिस की निष्क्रियता से आम लोग परेश #DarbhangaTraffic,#BiharNews,#TrafficViolation

अलर्ट Darbhanga Power Cut ! दरभंगा में रविवार रात 2 बजे से 6 बजे तक गुल रहेगी बत्ती, इन 25 इलाकों में छाएगा...

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में 25 अक्टूबर 2026 रविवार को रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक 4 घंटे बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी द्वारा लाइन शिफ्टिंग के कारण शहरी क्षेत्र के कई मोहल्ले प्रभ #DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#PowerOutage

विक्रमशिला सेतु बंद होते ही हड़कंप! भागलपुर में नाव से सफर करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, जान लीजिए ये 12 नियम

Bhagalpur Boat Safety: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बाधित होने के कारण भागलपुर में नाव से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किए हैं। ओवरलोडिंग #BhagalpurNews,#BoatSafety,#VikramshilaSetu

दरभंगा के बिरौल में शराब माफिया पर वज्रपात! 394 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, लाखों की संपत्ति नीलाम

Bihar Liquor Ban: दरभंगा में शराब माफिया पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। 24 अक्टूबर 2026 को 394.515 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई, वहीं जब्त दो मोटरसाइकिलों की नील #BiharLiquorBan,#DarbhangaNews,#Prohibition