spot_img

Darbhanga News दरभंगा-बिरौल मुख्य मार्ग पर शराब तस्कर भागा! बाइक समेत नेपाली- विदेशी शराब जब्त

Darbhanga Liquor News: बहेड़ा थाना पुलिस ने धेरूख रेलवे गुमटी के पास गश्ती के दौरान शराब तस्कर को खदेड़ा। मौके से 9 बोतल देसी-विदेशी शराब के साथ बाइक भी जब्त की गई। आरोपी सोमन यादव की तलाश में छापेमारी जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Liquor News: दरभंगा में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहेड़ा थाना पुलिस ने दरभंगा-बिरौल मुख्य मार्ग पर धेरूख रेलवे गुमटी के पास गश्ती के दौरान एक शराब तस्कर को खदेड़ा। पुलिस गश्ती गाड़ी को देखते ही तस्कर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

पुलिस ने फरार तस्कर की बाइक की जांच की। इस दौरान कपड़े में लिपटी हुई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 300 एमएल की पांच बोतल नेपाली मामाश्री देसी शराब और 180 एमएल की चार बोतल विदेशी शराब शामिल है। पुलिस ने जब्त शराब और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Begusarai Gangrape बेगूसराय में हैवानियत की हद! घर से अगवा कर दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप | Crime Scene में पढ़िए ∆ पिता दिल्ली में -मां बाहर -सुनसान जगह - छोटा-मोटा कारोबार और मसाला मिल

शराब तस्कर की पहचान, पहले भी था संलिप्त

प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब्त बाइक नंबर के आधार पर फरार शराब तस्कर की पहचान की गई है। आरोपी की पहचान घोंघिया निवासी सोमन यादव के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार को मिला बड़ा तोहफा! 5 नई फोरलेन - अरवल से बिहारशरीफ, बरियापुर- बिशुनपुर-जमुई, छपरा- बेतिया - नौबतपुर-हरिहरगंज से अयोध्या-जनकपुर कनेक्टिविटी को हरी झंडी| सफर होगा आसान

पुलिस के अनुसार, सोमन यादव पहले से भी शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बहेड़ा थाना पुलिस अब सोमन यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए – अनंत सिंह पर...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करत#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDU

अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

Bihar Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है। JDU ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। इस बीच, दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा का एक साथ दिखन#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDUCrisis

समस्तीपुर में बड़ी वारदात! फ्लिपकार्ट ऑफिस से लाखों लूटे, अपराधियों ने सबूत भी नहीं छोड़ा| CCTV DVR भी उखाड़ ले गए

Samastipur Flipkart Loot: समस्तीपुर के मुसरीघरारी में फ्लिपकार्ट कार्यालय से रविवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 1.49 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी सीसीटीव#SamastipurCrime,#FlipkartLoot,#BiharPolice

पटना वालों की बल्ले-बल्ले -घटेगा दबाव! अब जाम से मिलेगी मुक्ति, ट्रेनें फर्राटा भरेंगी | पढ़िए – मालगाड़ी – बायपास

Bihar Rail Bypass: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पटना में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नेउरा-दनियावां रेल बाइपास परियोजना पर काम जारी है। इससे यात्री ट्रेनों क#BiharRail,#PatnaNews,#TrainBypass