spot_img

Darbhanga Crime दरभंगा की शॉकिंग क्राइम | मासूम खेल रही पिस्तौल से ! दुर्गापूजा पंडाल में युवक ने सरेआम लहराई पिस्टल, बोला- ‘जान से मार दूंगा’!

Darbhanga Pistol: दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा स्थल पर एक युवक ने सरेआम पिस्टल लहराई। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Pistol: दरभंगा के बहेरी से निकलकर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें, मुख्य किरदार तो एक युवक का है जो दुर्गा पूजा पंडाल में पिस्टल लहराता दिख रहा। लेकिन, शॉकिंग यह है कि एक मासूम बच्ची पिस्टल को खिलौना बना लिया है, जो गंभीर मसला है। हालांकि देशज टाइम्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मगर, जांच तो बनती है।

- Advertisement -

दरभंगा जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरीनगर गांव में दुर्गा पूजा स्थल पर एक युवक ने सरेआम पिस्टल लहराई, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

दुर्गा पूजा पंडाल में पिस्टल लहराने का आरोप

हरीनगर निवासी राजेश कुमार यादव ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव के अरुण यादव के बेटे सचिन यादव ने कठराही दुर्गा पूजा स्थल पर खुलेआम पिस्टल लहराई। जब राजेश कुमार यादव ने

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News किक | मैदान में दिखा कपिलेश्वर एकादश V/s टाउन क्लब कमतौल का रोमांच! गोलकीपर बैजू ने बचाई टीम की लाज, जानिए क्यों खास है ये मैच

इस हरकत का विरोध किया, तो सचिन यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पूजा स्थल से जुड़े लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया है।

वीडियो फुटेज के साथ पुलिस को आवेदन

शिकायतकर्ता राजेश कुमार यादव ने पुलिस को लिखित आवेदन के साथ घटना से जुड़ा एक वीडियो फुटेज भी सौंपा है। उन्होंने थानाध्यक्ष से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है, जिसमें घटनास्थल के सभी पहलुओं को शामिल किया जाए। राजेश कुमार यादव ने आरोपी सचिन यादव के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। यह घटना बिहार में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें:  सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

पुलिस ने शुरू की जांच, आगे की कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस शिकायत की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस गंभीर शिकायत के बाद बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस मामले में आवेदन मिल चुका है। पुलिस ने तत्काल शिकायत की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिहार की पिंक बस ड्राइवर बेटियों के साथ ये क्या हुआ...! 'शरीर में जान नहीं है और चली है बस चलाने' 4 महिलाओं ने छोड़ दिया काम!

इस घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी, जिससे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बहाल हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel