spot_img

Brazil Election से डोनाल्ड ट्रंप का मूड खराब धुर विरोधी का -ब्राजील में बड़ा उलटफेर! लूला डा सिल्वा की धमाकेदार वापसी| बने राष्ट्रपति -चौथी बार संभाली सत्ता

Brazil Election: ब्राजील की जनता ने लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा को फिर चुना अपना नेता। 51.78% वोटों के साथ उन्होंने रूढ़िवादी प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया, लैटिन अमेरिका में दक्षिणपंथी लहर को थामते हुए चौथी बार सत्ता संभालेंगे।

spot_img
- Advertisement -

Brazil Election: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने शानदार वापसी करते हुए चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में अपने रूढ़िवादी प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो को मात दी। इस जीत के साथ, लूला ने लैटिन अमेरिका में उस दक्षिणपंथी झुकाव को प्रभावी ढंग से रोक दिया है, जिसे कभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल था।

- Advertisement -

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 78 प्रतिशत से अधिक वोटों की शुरुआती गिनती में लूला डा सिल्वा 51.21 प्रतिशत वोटों के साथ आगे चल रहे थे, जबकि फ्लावियो बोल्सोनारो को 48.79 प्रतिशत वोट मिले। पहले दौर में पिछड़ने के बाद लूला ने दूसरे दौर में जबरदस्त वापसी की। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 99.89 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी होने पर लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कुल वैध वोटों का 51.78 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। लिबरल पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लेवियो बोल्सोनारो को 48.23 प्रतिशत वोट मिले।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics अनंत सिंह-नीलम देवी के बहाने ! RJD ने क्रॉस वोटिंग करने वाले 3 MLA को किया टारगेट |'गद्दारों को मिली कर्मों की सजा!'

चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे लूला, सामने होंगी नई चुनौतियां

चुनाव जीतने के बाद लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा 5 जनवरी 2027 को चार साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। यह चौथी बार होगा जब लूला डा सिल्वा ब्राजील के राष्ट्रपति का पद संभालेंगे। उनका शासनकाल 2027 से 2030 तक रहेगा। इस दौरान उन्हें एक ऐसी कांग्रेस (संसद) का सामना करना होगा, जिसमें बोल्सोनारो की लिबरल पार्टी के पास दशकों में सबसे अधिक सीटें हैं, जो उनके लिए नीतिगत चुनौतियों को बढ़ा सकती हैं।

लूला डा सिल्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी जीत के बाद कहा, ‘एक बार फिर, ब्राजील की जनता ने मुझे दिखाया कि जब हम साथ मिलकर चलते हैं, तो कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता। हमने इन दिनों खूब मेहनत की। हर कदम, हर काम और हर मार्च, केवल चुनाव प्रचार के पल नहीं थे। ये सपनों के साक्षात होने का प्रमाण थे, जो ठोस उपलब्धियों में बदल गए, जैसे सप्ताह में 6 दिन काम का अंत। लोगों के आगे बढ़े हाथ और उनकी मुस्कान ने मुझे याद दिलाया कि मैंने अपना जीवन इस देश के मजदूरों की लड़ाई के लिए क्यों समर्पित किया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम इस सफर से और अधिक मजबूत, एकजुट और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए तैयार होकर निकले हैं। ब्राजील गले लगाने, हर आंसू, हर मुस्कान और मेरा हाथ कभी न छोड़ने के लिए आपका धन्यवाद। हमारी कहानी के अभी कई खूबसूरत पन्ने लिखे जाने बाकी हैं।’

- Advertisement -

लूला की यह जीत न केवल ब्राजील के लिए बल्कि पूरे लैटिन अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह क्षेत्र में राजनीतिक संतुलन को फिर से परिभाषित कर सकती है। उनकी वापसी ने उन लाखों ब्राजीलियाई लोगों में नई उम्मीद जगाई है, जो सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना वालों की बल्ले-बल्ले -घटेगा दबाव! अब जाम से मिलेगी मुक्ति, ट्रेनें फर्राटा भरेंगी | पढ़िए – मालगाड़ी – बायपास

Bihar Rail Bypass: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पटना में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नेउरा-दनियावां रेल बाइपास परियोजना पर काम जारी है। इससे यात्री ट्रेनों क #BiharRail,#PatnaNews,#TrainBypass

Begusarai Gangrape बेगूसराय में हैवानियत की हद! घर से अगवा कर दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप | Crime Scene में पढ़िए ∆ पिता...

Begusarai Gangrape: बेगूसराय में 15 साल की दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर में अकेली पाकर मोहल्ले के दो आरोपियों ने उसे अगवा कर दुष्कर्म किया। पुलिस #BegusaraiGangrape,#BiharCrime,#POCSOAct

गया जी में रूस के 20 भक्त! पितरों की शांति के लिए कर रहे पिंडदान, हैरान कर देगी आस्था

Bihar Pind Daan: बिहार के गया जी में रूस से आए 20 श्रद्धालुओं का एक दल पितरों की मोक्ष स्थली देवघाट पर पिंडदान कर्मकांड कर रहा है। यह सनातन संस्कृति के प्रति वैश्विक रुचि को दर् #BiharPindDaan,#GayaJi,#SanatanDharma

बड़ी खबर Rahul Gandhi Convoy Accident ! राहुल गांधी का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 5 गाड़ियां और 1 एम्बुलेंस की टक्कर|कई घायल!

Rahul Gandhi Convoy Accident: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकरा गईं। सुल्तानपुर में हुए इस हादसे में कई लोग घायल हुए, हालांकि राहुल गांधी सुरक्ष #RahulGandhi,#PurvanchalExpressway,#SultanpurAccident