धीरेंद्र शास्त्री की खैर नहीं! पप्पू यादव ने भगवान् श्री कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर दर्ज कराई FIR, बोले- ‘सजा दिलाकर ही मानेंगे’
Pappu Yadav FIR: सांसद पप्पू यादव ने भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की विवादित टिप्पणी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में कथावाचक के खिलाफ FIR दर्ज कराई, कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं।
Pappu Yadav FIR: सांसद पप्पू यादव ने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में FIR दर्ज करा दी है। भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की कथित विवादित टिप्पणी से आहत होकर पप्पू यादव ने यह कदम उठाया है। उन्होंने साफ कहा है कि कृष्ण कन्हैया का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शास्त्री को सजा दिलाकर ही मानेंगे।
भगवान श्री कृष्ण पर दिए गए विवादित मामले में नीच मानसिकता के व्यक्ति धीरेन्द्र शास्त्री के ऊपर अबतक कई जगहों पर FIR हुई है,
MP में यादव समुदाय ने कराई। दिल्ली में पप्पू यादव ने कराई। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मानहानि का नोटिस मथुरा में भी FIR की तैयारी हो रही है।दिन प्रतिदिन धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है लेकिन ताज्जुब की बात है कि BJP के बड़े नेता चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि यही लोग चुनाव के समय सनातन और हिन्दू के नाम पर वोट माँगते हैं।
आखिर श्रीकृष्ण का अपमान सिर्फ यादवों का अपमान है क्या?
- Advertisement -
पप्पू यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाल ही में दिए गए बयान को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह कथावाचक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। यह पूरा मामला धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण पर की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है, जिस पर पप्पू यादव ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
पप्पू यादव ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज कराने की जानकारी देते हुए एक सख्त चेतावनी जारी की थी। उन्होंने लिखा था कि भगवान श्रीकृष्ण जी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पप्पू यादव ने कथावाचक को ‘सत्ता संरक्षित टुटपुंजिये फरेबी’ और ‘मूर्ख बेईमान’ बताया।
‘भगवान श्रीकृष्ण जी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। सत्ता संरक्षित टुटपुंजिये फरेबी कथावाचक के खिलाफ आज मैं मुकदमा दर्ज कराने जा रहा हूं। कृष्ण कन्हैया जी को अपमानित कर यह मूर्ख बेईमान अब माफी मांगने की नौटंकी कर रहा है। इसे छोड़ेंगे नहीं, सजा दिलाकर ही मानेंगे।’
इस पोस्ट से स्पष्ट है कि पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के कथित विवादित बयान को लेकर बेहद गंभीर हैं और उन्होंने उन्हें कानूनी तौर पर घेरने का मन बना लिया है।
पप्पू यादव ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री अब अपनी टिप्पणी को लेकर ‘माफी मांगने की नौटंकी’ कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में कथावाचक को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें उनके किए की सजा मिलकर ही रहेगी। दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में दर्ज इस FIR के बाद अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है। पप्पू यादव का यह कदम धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयानों के खिलाफ एक मजबूत संदेश देता है।
”ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे”
Bihar Politics: तेज प्रताप यादव के एक बयान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए उन्होंने अपने ही पिता लालू प्रसाद यादव के चर्चित 'चरव#BiharPolitics,#TejPratapYadav,#LaluFamily
Bihar Police Action: भागलपुर के नाथनगर में बिहार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। एक तस्कर को 3 ग्राम ब्राउन शुगर, 10 लीटर देसी शराब और 9,590 रुपये नकद के साथ गि#BiharPoliceAction,#BhagalpurCrime,#AntiDrugCampaign
Bihar Drug Raid: बिहार के भागलपुर में ड्रग विभाग और पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हुसैनाबाद मरकजी टोला में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी दवाइयां बरामद की गई हैं, ज#BiharDrugRaid,#BhagalpurNews,#IllegalMedicines
Bihar Doctor Shortage: बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी मरीजों के इलाज की गुणवत्ता पर गंभीर असर डाल रही है। राष्ट्रीय मानकों के विपरीत, डॉक्टरों को भीड़ के कारण एक म#BiharHealthCrisis,#DoctorShortageBihar,#PMCHNMCH
You must be logged in to post a comment.