spot_img

Darbhanga Crime दरभंगा के सिमरी में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 5 प्वाइंट में पढ़िए – क्या हुआ बरामद!

Darbhanga News: शराबबंदी के बावजूद फल-फूल रहा था अवैध धंधा। पुलिस की दबिश देख आरोपी फरार हो गया, उसकी गिरफ्तारी के लिए अब तलाश जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा दरभंगा न्यूज़ सामने आई है, जहां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र के फुलथुआ गांव में हुई, जहां भारी मात्रा में नकली शराब बनाने के उपकरण और सामग्री जब्त की गई।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

सिंहवाड़ा थाना इलाके में भी खुलेआम शराब की सज रही महफ़िल | पुलिस को पता है -मगर ?

- Advertisement -

हालांकि ! सिंहवाड़ा के कई इलाकों में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और सिंहवाड़ा पुलिस को इसकी जानकारी भी है। एक सप्ताह पहले सिंहवाड़ा पुलिस से ग्रामीणों ने शिकायत भी की है, लेकिन सिंहवाड़ा पुलिस से संरक्षण और सफेद पोश से मिली भगत का खामियाजा स्थानीय लोग उठा रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime जाले में हड़कंप! 16 साल की लड़की गायब, मां बोली - 7 लोगों ने मेरी बेटी को किया अगवा!

सिमरी थाना की छापेमारी, आरोपी फरार

इधर। सिमरी थाना पुलिस को बुधवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि फुलथुआ गांव निवासी गगन सहनी के घर में नकली शराब का उत्पादन हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही मुख्य आरोपी गगन सहनी अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसका काफी पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime घर में घुसकर सैनिक का सिर फोड़ा, जेठ-जेठानी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

घर की तलाशी में मिलीं ये चीजें

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने विधिवत तरीके से घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बरामदे के कोने और घर के अंदर रैक में छिपाकर रखी गई कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं। सिमरी थाने के पुअनि शशि शंकर कुमार के आवेदन पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद की गई वस्तुओं की सूची इस प्रकार है:

  • 58 पीस ऑफिसर चॉइस ब्रांड की 180 एमएल टेट्रा पैक का रैपर
  • बियर का खाली रैपर
  • 01 लोहे की इलेक्ट्रिक सील मशीन
  • 159 पीस अलग-अलग नंबरों वाले बार कोड
  • प्लास्टिक के बोरे में रखी 11 पीस खाली कांच की बोतलें
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व अध्यक्ष कलानंद झा नहीं रहे, शोक में डूबा इलाका

फरार आरोपी की तलाश जारी

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जाएगा।

दरभंगा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नकली शराब का यह कारोबार ना सिर्फ सरकार के राजस्व को चूना लगा रहा है, बल्कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फोकस तैयारी पर! CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जारी की, देखें पूरा शेड्यूल

CBSE Date Sheet 2027: CBSE ने 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र 16 फरवरी से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभी से रणनीति बना सकते है#CBSEBoardExams,#DateSheet2027,#BiharEducation

मंत्री कुमार शैलेन्द्र के पिताजी के श्राद्धकर्म में पहुंचे CM सम्राट, श्रद्धांजलि देकर दिखाई एकजुटता! देखें तस्वीरें

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र के दिवंगत पिता डॉ. केएन सिंह के श्राद्धकर्म में भाग लिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री समेत कई#SamratChoudhary,#BiharPolitics,#KumarShailendra

Samastipur Crime समस्तीपुर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात! फाइनेंस कर्मी को पिस्तौल दिखाकर लूटा, 83 हजार रुपये ले उड़े

Samastipur Crime: समस्तीपुर के उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83,505 रुपये की लूट हुई है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने अज#SamastipurCrime,#BiharNews,#Loot

समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या : घर से बुलाकर मारी 3 गोली, 3 महीने पहले शादी अब सड़क जाम| क्या बिहार में...

Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर में एक 30 वर्षीय युवक सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शादी के महज तीन महीने बाद हुई इस वारदात से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हैं, जिन्#BiharCrime,#SamastipurNews,#LawAndOrder