अयोध्या जा रहे अखिलेश यादव को गिरिराज सिंह ने दिया नया नाम, बोले- ‘ये तो रमखुदइया हैं!’ | पढ़िए – DNA में रामभक्तों का ख़ून
Akhilesh Yadav Ayodhya: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश को 'रमखुदइया' बताते हुए उनकी दोहरी राजनीति पर सवाल उठाए और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी आड़े हाथों लिया।
Akhilesh Yadav Ayodhya: उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हमलावर रुख अपनाया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को होने वाले प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा अध्यक्ष पर करारा तंज कसते हुए उन्हें ‘रमखुदइया’ करार दिया है।
अखिलेश यादव जी के अयोध्या जाने और प्रभु श्री राम जी के दर्शन को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है।
उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव अपने घर से अयोध्या श्री राम जी का दर्शन करने पेट के बल लेटकर नाक रगड़ते हुए भी जाएंगे तब भी राम जी उन्हें माफ नहीं करेंगे।
क्योंकि उनके DNA में रामभक्तों का ख़ून मिला हुआ है। यानि अब ऐसे बड़बोले नेता तय करेंगे कि प्रभु श्री राम जी किसको आशीर्वाद देंगे और किसको माफ़ करेंगे, किसको नहीं?
- Advertisement -
सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह दोनों पक्षों को एक साथ खुश करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका अंजाम हमेशा बुरा होता है। गिरिराज सिंह ने एक कहानी का उदाहरण भी दिया। उन्होंने सपा प्रमुख पर हमला जारी रखते हुए कहा कि एक तरफ अखिलेश यादव जेल में बंद आजम खान से मुलाकात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ वह राम मंदिर जाने की बात करते हैं। बीजेपी नेता ने अपनी बात को समझाते हुए कहा, ‘जो लोग दो नावों पर पैर रखते हैं, वे बीच में ही गिर जाते हैं।’ केंद्रीय मंत्री के अनुसार, अखिलेश यादव की यही दोहरी राजनीति उन्हें ‘रमखुदइया’ बनाती है।
अखिलेश पर ‘रमखुदइया’ का तंज, दोहरी राजनीति का आरोप
गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के फैसले को लेकर उनकी मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सपा मुखिया एक तरफ मुस्लिम समुदाय को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरी ओर हिंदू वोटरों को भी साधना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसी दोहरी चाल राजनीति में सफल नहीं होती। उनका यह बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस छेड़ सकता है, जहां राम मंदिर का मुद्दा हमेशा से ही संवेदनशील रहा है।
खरगे को ‘गांधी परिवार का भोंपू’ बताया, कांग्रेस पर तुष्टिकरण का वार
अखिलेश यादव के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी जमकर निशाना साधा। खरगे की दिवाली और ईद वाली हालिया टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को गांधी परिवार का ‘भोंपू’ (स्पीकर) बता दिया। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को खुश करने की कोशिश करती रही है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि गाजियाबाद में दिवाली के समय हुए धमाके जैसी घटनाओं पर मल्लिकार्जुन खरगे जानबूझकर चुप्पी साधे रहते हैं।
गिरिराज सिंह के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग और तीखी होने की संभावना है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा और कांग्रेस इस हमले का क्या जवाब देती हैं।
Bihar Anganwadi: बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब ये केंद्र सरकारी स्कूलों के परिसर में ही बनेंगे। इससे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधा#BiharAnganwadi,#SchoolEducation,#VBGRAMGScheme
Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों सोशल मीडिया पर रील बनाती थीं। पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है और परिजनो#ShahjahanpurNews,#UPCrime,#NigohiIncident
West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना के आरोपी दिलीप रॉय को पुलिस ने सोमवार तड़के मार गिराया। अपनी ही 12 साल की भां#WestBengalEncounter,#DilipRoy,#UttarDinajpur
Bihar AQI: दिवाली के बाद बिहार की हवा जहरीली हो गई है। बेगूसराय का AQI 548, मुजफ्फरपुर का 450 और पटना का 308 दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी हो#BiharAQI,#BiharPollution,#DiwaliAftermath