spot_img

सिंहवाड़ा से केवटी तक राजद ही राजद…आज होगा महाजुटान

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा से केवटी तक राजद ही राजद...आज होगा महाजुटान

- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। केवटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बूथ कमेटी व बीएलए प्रशिक्षण शिविर सह सम्मेलन कोयलास्थान के रसूलपुर खेल मैदान में शनिवार को आयोजित होगा। इसकी तैयारी को लेकर राजद के सिंहवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष विनोद भगत व प्रवक्ता राहुल झा के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। बाइक पर जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकर्ताओं के जत्थे में मुखिया भोला पासवान, नाहिद मुश्ताक, दिनेश राम, एजाज अहमद, कैसर खान, अमरेंद्र यादव, मो. चांद, संजय यादव, मिथिलेश ठाकुर, राजगीर यादव, सुधीर यादव, समीर अंसारी,अरशद मरगूब समेत दर्जनों लोगों ने सढ़वाड़ा, अरई बिरदीपुर, सिमरी, बस्तवाड़ा, मनिहास,भराठी,बनौली समेत कई गांव में जाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में कई बड़े नेता भाग लेंगे। कार्यकर्ताओ को बूथ लेबल पर पार्टी को मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

- Advertisement -

इधर, केवटी में दिख रही अलग ही तैयारीसिंहवाड़ा से केवटी तक राजद ही राजद...आज होगा महाजुटान

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। राजद की पंद्रह दिसंबर को बीएलए व बूथ कमेटी प्रशिक्षण की सारी तैयारी पूरी कर ली गईं है। पार्टी के जिला महासचिव धर्मवीर कुमार मुन्ना ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री मो.अली अशरफ फातमी, राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल, विघानसभा में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष पूर्व वित्तमंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, विघान सभा में मुख्य सचेतक ललित यादव, युवा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक डॉ. फराज फातमी , जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, बियाडा के पूर्व चेयरमैन राजकिशोर यादव सहित कई प्रांतीय व जिलास्तरीय नेतागण भाग लेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir