spot_img

दरभंगा का हैवान दरोगा ! 9 महीने तक आपत्तिजनक वीडियो – कुकर्म की हद – युवती से दुष्कर्म – गर्भपात, 30 लाख मांगे | और अब फरार!

Bihar Police: दरभंगा में तैनात प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर नौ महीने तक शारीरिक संबंध बनाने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज होते ही आरोपी दरोगा फरार हो गया है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police: दरभंगा: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरभंगा में तैनात प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर नौ महीने तक शारीरिक संबंध बनाने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला थाने में मामला दर्ज होते ही आरोपी दरोगा फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि आरोपी दरोगा नीतीश कुमार किसी अनुसंधान के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे, उन्हें लौटना था लेकिन अब तक वह वापस नहीं आए हैं। इस पूरे प्रकरण ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

- Advertisement -

दरोगा की करतूतें और ब्लैकमेलिंग का खेल

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना में दिए आवेदन में बताया है कि प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार ने पहले एक मंदिर में उससे शादी की। इसके बाद नौ महीने तक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाते रहे। युवती के मुताबिक, दरोगा ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बनाए थे। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो दरोगा ने उन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी दी।

युवती ने आरोप लगाया है कि दरोगा नीतीश कुमार ने शादी के लिए उससे 30 लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, दरोगा ने युवती और उसके पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि नीतीश कुमार जब कमतौल थाना में पदस्थापित थे, तब दोनों की जान-पहचान हुई थी और वे एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे थे। शारीरिक संबंध बनाने के कारण युवती गर्भवती हो गई थी, जिसे दरोगा ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया था। युवती को यह भी जानकारी मिली थी कि दरोगा नीतीश कुमार नवंबर माह में किसी दूसरी लड़की से रिंग सेरेमनी करने वाला है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ी खबर! 2027 जनगणना का शेड्यूल आया, अब घर बैठे खुद भरें अपनी जानकारी

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

इस मामले में 17 नवंबर को महिला थाना कांड संख्या 202/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित युवती का मेडिकल जांच बृहस्पतिवार को करवाया गया है। शुक्रवार को न्यायालय में बीएनएस की धारा 183 के तहत उसका बयान दर्ज करवाया जाएगा।

प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया, ‘युवती के आवेदन पर मामला दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर 183 का बयान दर्ज करवाया जाएगा। उच्चाधिकारी का आदेश जैसे-जैसे प्राप्त होगा, कार्य किया जाएगा। दरोगा की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा सकती है।’

फिलहाल पुलिस आरोपी दरोगा नीतीश कुमार की तलाश में जुटी है और उसके ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है। इस घटना ने पुलिस के अंदरूनी कामकाज और अधिकारियों की जवाबदेही पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह को लेकर बड़ा अपडेट, 5 दिसंबर को कुलाधिपति करेंगे अध्यक्षता!

Bihar Convocation: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आठवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पांच दिसंबर को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति करेंगे।#BiharConvocation,#SanskritUniversity,#DarbhangaNews

Madhubani Crime मधुबनी में पकड़ा गया ‘इंस्टाग्राम वाला’ बदमाश! कट्टा-कारतूस के साथ फैलाता था दहशत

Madhubani Crime: मधुबनी में नरहिया थाना पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषि कुमार ग्रामीणों पर दबदबा बनाने के लिए हथियार रखता था और#MadhubaniCrime,#BiharPolice,#IllegalArms

मंत्री निशांत कुमार को रोकने पर SSG ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई ‘मानवीय भूल’ की सच्चाई!

Bihar Minister Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुरक्षा घेरे में रोकने के मामले में SSG ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। जांच के बाद इसे मान#BiharPolitics,#NishantKumar,#SSGClarification

बीपीएससी TRE-4 की तारीख पर बड़ा खुलासा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कब होगा फैसला, 33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का...

Bihar BPSC TRE 4 Exam Date: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों के लिए होने वाली बीपीएससी TRE-4 परीक्षा की तारीख पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि नए अध्यक्ष#BiharTeacherRecruitment,#BPSCTRE4,#MithileshTiwari