spot_img

तीन फरवरी को गांधी मैदान में मोदी पर गरजेंगे राहुल गांधी

spot_img
- Advertisement -

तीन फरवरी को गांधी मैदान में मोदी पर गरजेंगे राहुल गांधीआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला कांग्रेस कार्यालय में शीतलाम्बर झा की अध्यक्षता में जिला के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित किया गया। इसका मुख्य मकसद आगामी तीन फरवरी को गांधी मैदान पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आयोजित सभा को सफल बनाना था। इसको ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आगे आने का आह्वान किया। आयोजित कार्यक्रम को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह धीरज ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अनवरत सकारात्मक मेहनत व मोदी के झूठे प्रचार व प्रोपेगेंडा का लगातार जोरदार जवाब दिया गया। इसका परिणाम हुआ कि भाजपा शासित राज्यों में भाजपा की सरकार को उखाड़ कर कांग्रेस की सरकार को स्थापित करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस व राहुल गांधी के पक्ष में होगा। लोकसभा में मोदी सरकार की पराजय निश्चित है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने कहा कि तीनों हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की पराजय नोटबंदी व किसानों के साथ वादा खिलाफी के खिलाफ जनादेश है। कहा कि बेरोजगारों के साथ वादाखिलाफी के लिए छात्र व युवाओं ने मोदी सरकार को नकार दिया है। तीन फरवरी को गांधी मैदान में मोदी पर गरजेंगे राहुल गांधी

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग भी आने वाले समय में मोदी सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ जनादेश देंगे। सभा में कृपानाथ पाठक ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार विकास के बजाए देश को गुमराह कर जुमलों व नफरत फैलाकर लोगों को बांटकर राजनीति करने की कोशिश की, जिसे जनता ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, तभी अपने नजदीकी उधोगपतियों जो दस दिन पहले रजिस्ट्रेड को राफेल डील में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी भी अपने आप में देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इस अवसर पर विधायक भावना झा ने कहा कि अब समय आ गया है जब कांग्रेस को सकारात्मक सोच को जनता के सामने लाकर व भाजपा की गलत नीति किसान, गांव, गरीब गलत विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकत्रित करना है। सभी वरिष्ठ नेताओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभी वरिष्ठ नेताओं ने पांच जनवरी से जिला के सभी पंचायत व प्रखंड में जाकर कांग्रेस की नींव का प्रचार-प्रसार व गांधी मैदान में आयोजित तीन फरवरी को रैली को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। सभा को सतीश चंद्र मिश्रा, विनीता झा, ज्योति रमण झा, अमानुल्लाह खान, मनोज कुमार मिश्र, हिमांशु कुमार, कृष्णकांत झा, गुडडू, मिथिलेश कुमार झा, मुकेश कुमार झा पप्पू, जय कुमार झा, कमालउददीन, विजय कुमार झा भोला, विनय कमार झा, मीणा देवी, कृष्ण कुमार झा, मालिक, अनुरंजन सिंह, गजनफर जलाल, वरिष्ठ झा, मनेश्वर यादव, नागेंद्र झा, सुरेश चंद्र झा, आकिल अंजूम ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -

तीन फरवरी को गांधी मैदान में मोदी पर गरजेंगे राहुल गांधी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार में अब झटपट बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकार ने खत्म की ये मनमानी | पढ़िए – क्या है नया निर्देश, कैसे...

Bihar Certificate Rules: बिहार सरकार ने जन्म, मृत्यु और वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया है। अब अंचल कार्यालयों में नोटरी पब्लिक से बने शपथपत्र को मान्यता मिलेगी, जिस#BiharCertificate,#NotaryPublic,#BiharGovernment

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा कदम! कहा -हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा – 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी!

Bankipur News: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू किया है। वे पटना बाईपास और स्कूलों में लोगों व छात्राओं की समस्याएं सुन रहे हैं, समाध#PrashantKishor,#BankipurByElection,#JanataDarshan

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption