spot_img

हास्य कवियों ने उतारा संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल में चांद

spot_img
- Advertisement -

हास्य कवियों ने उतारा संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल में चांदसिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल भरवाड़ा में बाल मेला सह हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। ऐसा आयोजन इलाके में अर्से में कभी होता है जिसे स्कूल प्रबंधन ने साकार करते हुए समाज को तनाव भरी जिंदगी से दो पल दूर ले जाकर उन्हें हंसने का सार्थक मंच मुहैया कराया। इतना ही नहीं, प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें बेहतरी का रास्ता भी चुनने का सलीका सिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल के निदेशक निर्भय कुमार निराला ने कहा, आधुनिक व तकनीकी शिक्षा के साथ बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का माध्यम बाल मेला है। छात्रों ने विज्ञान, शिक्षा,स्वास्थ्य व स्वच्छता विषय पर आधारित प्रदर्शनी में मिशाल पेश किया है। छात्र रामकिशोर, सत्यम, श्रीराम ने   अग्नि-2 मिसाइल की कलाकृति का निर्माण आकर्षण का केंद्र रहा। शिक्षक व अभिभावक  ने स्टॉल से सामानों की खरीदारी कर बच्चों का हौंसला बढाया। शनिवार की रात स्कूल परिसर में हास्य कवि सम्मेलन का उद्घाटन करते विधायक जीवेश कुमार ने कहा, तनाव व व्यस्त जीवन शैली में हास्य व्यंग जरूरी है। समय- समय पर  निदेशक निर्भय कुमार का जनसरोकार कार्य सराहनीय पहल है।

- Advertisement -

हास्य कवियों ने उतारा संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल में चांद

- Advertisement -

मौके पर प्रधानाचार्य आरडी ठाकुर, वाइस प्रिंसिपल रूबी कुमारी, मुखिया भोला पासवान, रामभरोस साह, मो. नाजमी, मोहन साह, मेराज अली ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।आगत अतिथि, कवि पत्रकार को पाग चादर व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। हास्य व्यंग के बीच प्रसिद्ध कवियों ने सर्द मौसम में ऐसा शमा बांधा की तालियां देर रात तक गूंजती रही। सरस्वती वंदना के साथ नामचीन कवि  आमिर हमजा (पटना) ने श्रोता को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। वैशाली के कवि सरफराज अहमद हिंदुस्तानी ने अपनी मखमली आवाज में देश भक्ति कविता सुनाया जो राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया। वाराणसी की कवि सरस्वती सिंह सरस के मंच पर आते ही युवा दर्शकों का उत्साह चरम पर हो गया। देश विदेश में हास्य कवि प्रस्तुत करने वाले सिंहवाड़ा लालपुर के युवा कवि आंनद मिश्रा ने सामयिक घटना व राजनीति परिस्थिति पर तीखा प्रहार कर   वातावरण में जान फूंक दिया। मौके पर मुखिया विश्वनाथ पासवान,सुधीरकांत मिश्र, शिक्षक आदित्य माधव, कृष्णदेव यादव, प्रो. मतिलाल दास सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

हास्य कवियों ने उतारा संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल में चांद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir