- Advertisement -

अलीनगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार राज्य आशा संघ की प्रतिनिधियों ने बारह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को स्थानीय सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। वहीं, मांगों के समर्थन अठारह हजार रुपए मासिक मानदेय, एएनएम की बहाली में पचास प्रतिशत आरक्षण देने, बकाया राशि की भुगतान करने के साथ पांच लाख का बीमा सभी आशा को करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व संघ की अध्यक्ष उषा देवी कर रही थीं जबकि सचिव पूनम देवी, अनीता देवी, आसमा खातून, नसीमा खातून, त्रिवेणी देवी,अनिता देवी, उर्मिला देवी समेत इसमें भाग ले रही थीं।
- Advertisement -





You must be logged in to post a comment.