spot_img

सुनो…सुनो…सुनो मधुबनीवासियों, प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध है

spot_img
- Advertisement -

सुनो…सुनो…सुनो मधुबनीवासियों, प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध हैआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिले में सभी तरह के प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने बताया कि प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर पर विचार करते हुए पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में प्लास्टिक कैरी बैग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

- Advertisement -

सुनो…सुनो…सुनो मधुबनीवासियों, प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध है

- Advertisement -

इसके आलोक में बिहार नगरपालिका प्लास्टिक अपषिष्ट प्रबंधन उपविधि-2018 का गठन किया गया है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय समीक्षा व मॉनिटरिंग समिति का गठन करने का उन्होंने निर्देश दिया। साथ ही नगर निकाय स्तर पर सिटी स्क्वाड,टास्क फोर्स का गठन करने को कहा। धावा दल से निगरानी व प्रभावी रूप से क्रियान्व्यन की हिदायत दी। साथ ही नगर परिषद के धावा दल को पुलिस बल उपलब्ध कराने को कहा।

- Advertisement -

सुनो…सुनो…सुनो मधुबनीवासियों, प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध है

नगर पंचायत स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी की मॉनिटरिंग में थानाध्यक्ष व अंचल अधिकारी को धावा दल को प्रभावी बनाने में सहयोग प्रदान करने को कहा। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से जागरूकता रैली निकालने की बात कही। साथ ही नगर परिषद, नगर पंचायत क्षेत्र में लाउडस्पीकर से भी लोगों कों जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह,जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी,नगर परिषद मधुबनी के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा, जयनगर के कार्यपालक पदाधिकारी इंद्र कुमार मंडल सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel