
राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत समिति के प्रखंड इकाई ने बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय केवटी – रनवे पर अध्यक्ष संगीता देवी के नेतृत्व में धरना दिया। वहीं, केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेविका-सहायिका को सरकारी सेवक घोषित कर न्यूनतम वेतन अठारह हजार प्रतिमाह की मांग रखी। केरल व दिल्ली सरकार के फैसले के साथ उच्च न्यायालय के निर्देश का राज्य सरकार लागू करे। सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी। वक्ताओं ने सरकार की हठघर्मिता का पुरजोर आलोचना करते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। वहीं वक्ताओं बीस दिसंबर को एसडीओ कार्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में भागीदारी का आह्वान सेविका व सहायिकाओं से किया। सभा को नाजदा खातून, अंजू भारती, सुनैना देवी, गुलनाज बानो, कुमारी बेबी , डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. असगर अली, अवधेश कुमार दास, जफर अली अंजूम, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया सहित कई ने संबोधित किया। उधर, जिला इंटक अध्यक्ष इंद्रकुमार चौधरी ने हड़ताली आशा व कुरियरों तथा आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं के मांगों का समर्थन किया है।








You must be logged in to post a comment.