आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। नेपाल से अधिक भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा से इंडो-नेपाल बॉर्डर पर महीनों से डीजल पेट्रोल की तस्करी जारी है। भारतीय सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों शराब की तरह होम डिलेवरी के तर्ज पर डीजल-पेट्रोल भी दुकानदारों व कारोबारियों तक पहुंचाए जा रहे हैं। नेपाल से बाइक पर तेल भरा गैलन बांधकर भारतीय सीमा में लाते हैं। तस्करी करते हैं। डीजल पेट्रोल की तस्करी का यह धंधा हरलाखी थाना इलाके के महादेवपट्टी व दिघीय टोला बॉर्डर पर सबसे अधिक चल रहा है। इन जगहों पर एसएसबी की नाका भी है। इसके बावजूद तस्कर मकसद में कामयाब हो रहे हैं। बॉर्डर से तस्कर बाइक पर डीजल-पेट्रोल का गैलन बांधकर बेखौफ सड़क पर डिलेवरी करते जाते दिख जाते हैं। प्रायः उमगांव-बेनीपट्टी रोड में हिसार बौरहर खिरहर समेत अन्य जगहों पर सुबह-सुबह देखे जा सकते हैं।
बाइक पर नेपाली डीजल-पेट्रोल के चार व पांच बड़े-बड़े गैलन बोरी में बंद कर भारतीय बाजार में पहुंचाए जा रहे हैं। भारत व नेपाल में तेल की कीमतों में बीस फीसद का अंतर है। कीमतों में भारी अंतर के कारण तस्कर अब नेपाल से तेल की तस्करी के धंधे में कूद पड़े हैं। सीमा पर एसएसबी की चौकसी के बावजूद तस्करी धड़ल्ले से जारी है। एसएसबी खुली सीमाओं का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
महादेवपट्टी बॉर्डर सबसे संवेदनशील, बेधड़क तस्करी
स्थानीय पेट्रोल पंप व्यवसायी मो.साजिद, स्थानीय ऋषिकेश झा, ललित झा, पंकज कुमार, संतोष कुमार, सुरेश कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने देशज टाइम्स को बताया, बॉर्डर पर इन दिनों धड़ल्ले से डीजल व पेट्रोल की तस्करी हो रही है। पिपरौन बॉर्डर के दिघीया टोला महादेवपट्टी व उमगांव पुलिया तीन के रास्ते नेपाली तेल की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। इसमें महादेवपट्टी बॉर्डर सबसे संवेदनशील है।
चौबीस घंटे नजर रखने की बात, हालात यथावत
एसएसबी 48 वीं बटालियन जयनगर के कमांडेड शंकर सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर तस्करी की रोकथाम के लिए एसएसबी प्रतिबद्ध है। हमारे जवान चौबीस घंटे चौकसी कर रहे हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण कुछ समस्याएं बनी हुई है। इसके बावजूद हमारे जवान तस्करी रोकथाम के कटिबद्ध है।
Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट
#BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData
Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर
#BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav
Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी
#BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi
Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों
#DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel
You must be logged in to post a comment.