spot_img

युवा शिक्षिका ने केरोसिन डाल खुद को जलाया, खुदकुशी, मौत

spot_img
- Advertisement -

युवा शिक्षिका ने केरोसिन डाल खुद को जलाया, खुदकुशी, मौत आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के उच्चैठ बैंक चौक के समीप एक शिक्षिका ने केराेसिन  छिड़क कर आग लगा आत्महत्या कर ली है। 26 वर्षीय महिला पार्वती देवी पूरी तरह से झूलस जाने से मौके पर ही दम तोड़ गई। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के बाद बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। महिला समदा पंचायत के सोहरौल के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति रंधीर राउत टीईटी की परीक्षा देने के लिए दूसरे जगह गया हुआ है। हालांकि,समाचार प्रेषण तक महिला के आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं लोगों ने दबे जुबान बताया कि महिला लगातार बीमारी से ग्रसित थी। कई तरह के बीमारी होने से वो अक्सर मानसिक रुप से परेशान थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसका इलाज मुंबई में किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपने बाथरुम में जाकर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। घर से धुंआ निकलने व चीखने पर आस-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी हो पाई। जब तक राहत की प्रक्रिया करते, तब तक महिला पूरी तरह से जल गई थी। फिलहाल, पुलिस उसके परिजन का इंतजार कर रहे हैं। एसएचओ महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजन के आने पर कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकार पुष्कर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के क्रम में ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है।

- Advertisement -

युवा शिक्षिका ने केरोसिन डाल खुद को जलाया, खुदकुशी, मौत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir