spot_img

कांग्रेस नेता ने मांगी रंगदारी, तीन पर एफआईआर

spot_img
- Advertisement -

कांग्रेस नेता ने मांगी रंगदारी, तीन पर एफआईआर

- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में एक लाख रूपए रंगदारी मांगने के आरोप में कांग्रेस अकलियत कमेटी  के जिला अध्यक्ष  मंजर आलम, आरीफ अंसारी,महताब आलम पर सिमरी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। अरई बिरदीपुर पंचायत के वार्ड बारह की सदस्य सईदुल निशां ने प्राथमिकी में कहा है कि  सरकार के निर्देश पर पंचायत में सात निश्चय कार्य होना है। योजना संचालित होने से पहले उपर्युक्त असमाजिक तत्व एक से डेढ लाख रंगदारी की मांग कर सरकारी काम में बराबर  बाधा उत्पन्न करते हैं। आवेदन में कहा है कि मुझे व मेरे पति नसीम अख्तर को हत्या करने की धमकी नामजद दे रहे हैं। सिमरी थाना के जेएसआई जागेश्वर यादव ने तहकीकात शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस नेता ने आरोप को निराधार बताकर राजनीतिक से प्रेरित बताया है। जेएसआई श्री यादव ने बताया कि वार्ड सदस्य के आवेदन पर प्रथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

कांग्रेस नेता ने मांगी रंगदारी, तीन पर एफआईआर

- Advertisement -

इंसेट, यह भी पढ़िए,
नाबालिग लड़की का अपहरण, एफआईआर

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर लड़की की मां ने भवानीपुर पंचायत के मिल्लिक टोला के गुड्डू साह, रघुनाथ साह, राहुल साह, योगी साह, माधो देवी व रागिनी देवी को नामजद करते हुए सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि इसकी बेटी रामपुरा गर्ल्स स्कूल की छात्रा है। स्कूल आने-जाने के क्रम में गुड्डू उसे तंग किया करता था। इसकी जानकारी होने पर लड़की के पिता व भाई द्वारा गुड्डू को डांट-डपट भी किया गया ।बावजूद उसके सभी ने एक राय होकर लड़की का अपहरण कर लिया।लड़की की मां ने कहा है कि उसे डर है कि अपहरण का मुख्य आरोपी गुड्डू उसकी लड़की के साथ बुरा व्यवहार कर सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार में अब झटपट बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकार ने खत्म की ये मनमानी | पढ़िए – क्या है नया निर्देश, कैसे...

Bihar Certificate Rules: बिहार सरकार ने जन्म, मृत्यु और वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया है। अब अंचल कार्यालयों में नोटरी पब्लिक से बने शपथपत्र को मान्यता मिलेगी, जिस#BiharCertificate,#NotaryPublic,#BiharGovernment

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा कदम! कहा -हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा – 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी!

Bankipur News: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू किया है। वे पटना बाईपास और स्कूलों में लोगों व छात्राओं की समस्याएं सुन रहे हैं, समाध#PrashantKishor,#BankipurByElection,#JanataDarshan

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption