spot_img

लाठी,खुरपा,बीट,रमन्ना,कुछ भी भर लो मुंशी जी,आमद कर लो मुंशी जी…

spot_img
- Advertisement -

लाठी,खुरपा,बीट,रमन्ना,कुछ भी भर लो मुंशी जी,आमद कर लो मुंशी जी… दरभंगा समेत पूरे बिहार में इन दिनों अपराधियों की बादशाहत कायम हो गई है। हत्या आम तो लूट, छिनतई सरेआम। ऐसे में, हालात यह है कि अपराधी खुलेआम पुलिसवालों को चुनौती दे रहे लेकिन पुलिस वाले अपने चरित्र से बाज नहीं आ रहे। इसका खामियाजा उच्च पदों पर बैठे आलाधिकारियों को हो रही है जिनका रोजाना छीछालेदर इस कदर हो रहा कि पूरी सरकार उसकी पूरी व्यवस्था ही कटघरे में खड़ी दिख रही। नतीजा, वर्दी वाले कहलाते हैं, जिनके कांधों पर भार रखा,जन जन की अभिलाषाओं का। जो धरती पर अपवाद बनें मानव की परिभाषाओं का। मानव का जो तन रखकर भी निज अधिकारों से वंचित होते। जो तुम्हे सुरक्षित रखने को, खुद रात रात भर ना सोते। जो सब की खुशियों की खातिर, खुद की खुशियां सुलगाते हैं। वर्दी वाले कहलाते हैं,पुलिस वालों पर ज़िम्मेदारी का सवाल होता हैं, इन्हें खुद से ज्यादा दूसरों का ख्याल होता है। मगर हालात यही है, पुलिस के सिस्टम पर सवाल उठ रहे। मजबूरियां सामने हैं जहां मुजरिम मां के पेट में कम, और पुलिस स्टेशन की गेट पर ज्यादा बनते हैं। समाज का पुलिस विभाग से उठता भरोसा और घंटों-घंटों सड़क जाम इस बात की ताकीद कर रही कि हालात अब काफी बदतर हो चले हैं। ऐसे में, कोरा सा जीवन का पन्ना,सावधान,चौकस, चौकन्ना,लाठी,खुरपा,बीट,रमन्ना,कुछ भी भर लो मुंशी जी,आमद कर लो मुंशी जी…।लाठी,खुरपा,बीट,रमन्ना,कुछ भी भर लो मुंशी जी,आमद कर लो मुंशी जी…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar