spot_img

नौ जनवरी को बिहार बंद

spot_img
- Advertisement -

नौ जनवरी को बिहार बंद

- Advertisement -

हायाघाट, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाकपा माले ज़िला कमेटी की बैठक हायाघाट के विलासपुर गांव में  गुरुवार को हुई ।बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी  धीरेंद्र झा ने कहा कि देश मोदी शाही को शिकस्त देने के लिए एकताबद्ध रूप से आगे बढ़ रहा है। भाजपा-संघ परिवार को संविधान-लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का कोई और मौका नहीं मिलने वाला है। भाजपा-राजग में भगदड़ मची है। माले नेता श्री झा ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश व खासकर बिहार में माहौल बनाने में वामपंथ खासकर माले की अहम भूमिका है। बिहार में भाजपा विरोधी ध्रुवीकरण का अहम किरदार माले है। कहा कि भाजपा के खिलाफ व्यापक एकता वक्त की जरूरत है, लेकिन हमें इस बात की गारंटी करनी होगी कि दुबारा कोई दूसरा नीतीश पैदा न हो।

- Advertisement -

आठ व नौ जनवरी को हड़ताल, सफल बनाने की अपील

नौ जनवरी को बिहार बंद

आठ व नौ जनवरी को ट्रेड यूनियनों के अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने में वामदल मज़बूती से उतेंगे। नौ जनवरी को बिहार बंद करेगा। सभी ग्रामीण गरीबों सहित किसानों की ऋण माफी, बढ़ते अपराध, दलितों-महिलाओं पर बढ़ते हमले मुद्दे भी मज़बूती से उठेगा। वाम दलों ने आशाओं, रसोइयों व आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को न्यूनतम मजदूरी आधारित मानदेय देने की मांग की जाएगी।

- Advertisement -

नौ जनवरी को बिहार बंद

पार्टी ज़िला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि आगामी 29-30 जनवरी को भाकपा माले का 11 जिला सम्मेलन होगा। इसके पूर्व शाखा, लोकल व प्रखंड सम्मेलन होगा। ज़िला कमेटी ने गांव-गरीबों का आंदोलन तेज़ करने की कार्य योजना बनायी है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दरभंगा में बड़ी-बड़ी विकास की बात होती है, लेकिन दरभंगा में अशोक पेपर मिल, चीनी मिल सहित अन्य मिलों को चालू करने पर नीतीश से लेकर मोदी तक का ध्यान नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल में बंद पड़े मिलों, बाढ़ सुखाड़ के सवाल पर नीतीश-मोदी की चुप्पी खतरनाक है।

जिला सम्मेलन के लिए बनी ठोस योजना

वहीं, वरिष्ठ नेता आरके सहनी ने कहा कि जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर शाखा सम्मेलन, लोकल सम्मेलन, प्रखंड सम्मेलन करने की ठोस योजना बनाई गई। संवाददाता सम्मेलन में खेग्रामस जिला अध्यक्ष जंगी यादव, प्रखंड सचिव विशनाथ पासवान शामिल थे।  वही बैठक को लक्ष्मी पासवान, अभिषेक कुमार, नंदलाल ठाकुर, सत्यनारायण मुखिया, जमालुद्दीन, संदीप चौधरी, प्रिंस राज ,शनिचरी देवी, कल्याण भारती, मनोज यादव, हरि पासवान, अवधेश सिंह, भोला पासवान, अशोक पासवान, पप्पू पासवान, अमित पासवान, ललन पासवान, धर्मेश यादव, भूषण मंडल, सदीक भारती, रोहित सिंह, सूर्यनारायण शर्मा,  बैद्यनाथ यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Muder शादी वाले घर के पास मिली दिलशाद अली की लाश! चाकू से गोदा, हैंडपंप के हत्थे से सिर पर वार, देवरी गांव...

Ghanshyampur Murder: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक शादी समारोह से ठीक पहले मातम पसर गया। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अली का शव शादी वाले घर के पास मिला।#BiharCrime,#GhanshyampurMurder,#DarbhangaNews

कचरे से गंगा किनारे बनेगी बिहार की शान! पटना में बन रहा 15 करोड़ का अनोखा 38 कलाकृतियों से सजा ‘वेस्ट टू वंडर’...

Waste to Wonder Park Patna: पटना में गंगा किनारे 'वेस्ट टू वंडर' पार्क लगभग 90% पूरा हो चुका है। 15 करोड़ की लागत से बन रहा यह पार्क अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को#WasteToWonderPark,#PatnaNews,#BiharTourism

Darbhanga Police News दरभंगा में पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! आपके थाने में कौन बना नया SHO?

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने तीन महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राहुल कुमार बड़गाँव के नए थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि बलवंत कुमार हायाघाट थाना की कमान संभालेंगे#DarbhangaNews,#BiharPolice,#PoliceTransfer

NEET पर अमित शाह का विपक्ष को सीधा चैलेंज: ‘मैं संसद में ही हूं, चर्चा से आप भाग रहे’

NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession