back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

मनीगाछी में पंसस की बैठक नौटंकी, जमकर हंंगामा

spot_img
- Advertisement -

मनीगाछी में पंसस की बैठक नौटंकी, जमकर हंंगामा

- Advertisement -

अवधेश, मनीगाछी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मनरेगा योजना में लाल फीताशाही, बिचौलियों का बोलबाला, पीओ नहीं करते जांच, बार-बार लिखित शिकायत के बाद भी कार्रवाई नदारद, बैठक  से अनुपस्थित रहने वाले प्रशासनिक पदाधिकारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने व यहां से पारित प्रस्ताव के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई संज्ञान नहीं लेने के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में मौजूद अधिकारियों पर जमकर निशाना साधते हुए बैठक को महज औपचारिकता बताया।

- Advertisement -

मनीगाछी में पंसस की बैठक नौटंकी, जमकर हंंगामा

- Advertisement -

पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रतिनिधि भवन में शुरू होते ही सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बैठक में मुख्यतः मनरेगा योजना की वार्षिक श्रम बजट व वार्षिक कार्यकारी योजना पर चर्चा के बाद ध्वनि मत से पारित किया गया। पूर्व में ग्रामसभा  से पारित पंचायतों की योजनाओं को भी अनुमोदित किया गया। बैठक काफी हंगामेदार रही। सदस्यों ने आरोप लगाया कि बैठक से पारित विषयों पर प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है।  बैठक  से अनुपस्थित रहने वाले प्रशासनिक पदाधिकारियों के खिलाफ़ सदस्यों ने निराशा व्यक्त की।

मनीगाछी में पंसस की बैठक नौटंकी, जमकर हंंगामा

मनरेगा योजना में लालफीताशाही व बिचौलियों के बोलबाला रहने की बात सामने आई जिसपर पीओ ने जांच करने की बात कही लेकिन हंगामा कर रहे सदस्यों का आरोप था कि बार-बार लिखित शिकायत देने के बाबजूद पीओ की ओर से किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जाती है। अल्पना देवी ने पंचायत समिति की स्थायी समिति का गठन ढाई साल बीत जाने के बाद भी नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया।

मनीगाछी में पंसस की बैठक नौटंकी, जमकर हंंगामा

वहीं, मुखिया दीपका नायक ने बैठक को सिर्फ खानापूर्ति बताया। बैठक का संचालन पीओ धर्मेंद्र कुमार ने किया। बैठक में अंचल अधिकारी रविंद्र कुमार चौपाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिनेश झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन झा उपस्थित थे। मौके पर उपप्रमुख यशोदानंद झा, राम सुकमार यादव,अल्पना देवी, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र मिश्र पप्पू, मुखिया रजि आलम, शंकर मिश्र, अशोक कुमार साहू, सुल्तान अहमद समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हार्दिक पंड्या न्यूज़: हार्दिक पंड्या ने माहिका और बेटे के साथ शेयर कीं दिल छू लेने वाली अनदेखी तस्वीरें!

Hardik Pandya: टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मैदान पर चौके-छक्के जड़ने के...

Darbhanga News: दरभंगा एलिवेटेड पथ निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई चिंता, कहा – समय पर हो पूरा

Darbhanga News: एलिवेटेड पथ निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई चिंता, कहा...

लखीसराय में बड़ा खुलासा: Bihar Ration Card Scam में अमीरों की बल्ले-बल्ले, गरीबों का हक छीना!

Bihar Ration Card Scam: जीवन की गाड़ी खींचने के लिए जब पेट की आग...

Darbhanga Teacher Transfer: दरभंगा के मॉडल स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगा सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Bihar Teacher Transfer: शिक्षा के बियाबान में उम्मीदों के नए अंकुर फूट रहे हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें