spot_img

पेंशन के लिए मत दौड़ाओ सरकार…प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

पेंशन के लिए मत दौड़ाओ सरकार…प्रदर्शन

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। सीपीएम के बिहार राज्य किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने दस सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर पार्टी के अंचलमंत्री रामअनुज यादव के नेतृत्व में धरना व प्रदर्शन किया। आन्दोलनकारियों के मुख्य मांगों में वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन के चार माह का बकाया राशि का भुगतान अविलंब करने, वृद्धा पेंशन में बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त करने, सूखा पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान करने, कन्या विवाह योजना की राशि व इंदिरा आवास की बकाया राशि व शौचालय के अनुदान राशि का लाभुकों को अविलंब भुगतान करने सहित अन्य शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने मांग के समर्थन में रोषपूर्ण नारे लगाए व मांग पत्र प्रखण्ड व अंचल प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर भदहर पंचायत के मुखिया व पार्टी नेता बलराम सिंह की अध्यक्षता में सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार को गरीब विरोधी बताया। उन्होंने राज्य सरकार पर भष्ट्राचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। मौके पर रामसेवक यादव, रामसुधारी ठाकुर, सुशील सिंह, राजेंद्र चौपाल, हीरा राम, विंदा देवी, बैजनाथ मुखिया, विपिन बिहारी राय सहित अनेक कार्यकर्ता धरना में शामिल थे।

- Advertisement -

पेंशन के लिए मत दौड़ाओ सरकार…प्रदर्शन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar