spot_img

पंचायत समिति की बैठक से लौट रही मुखिया व पति पर अपराधियों ने बरसाई गोली, पति की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

पंचायत समिति की बैठक से लौट रही मुखिया व पति पर अपराधियों ने बरसाई गोली, पति की हालत नाजुक आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिस्फी स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जफरा पंचायत की मुखिया रंजू देवी के पति पवन कुमार यादव को शुक्रवार की शाम सिमरी के पास अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल पवन को स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच इलाज के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति के बैठक से करीब चार बजे मुखिया रंजू देवी के साथ पतौना ओपी क्षेत्र के सिमरी-रुपौली सड़क मार्ग से आ रहे थे कि हनुमान मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने सामने से अंधाधुंन फायरिंग कर दी, जिस फायरिंग में करीब दो गोली पवन की पेट में जा लगी और वह उसी समय गंभीर घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक संवेदक को सात निश्चय योजना में करीब पचास हजार की रकम का चेक दिया गया था, परंतु उक्त संवेदक की ओर से उस चेक में पचास के सामने सात जोड़कर करीब सात लाख पचास हजार की निकासी कर ली गई। इसके बाद मुखिया पति एवं संवेदक के बीच विवाद हो गया था। जहां मुखिया पति की ओर से संवेदक की स्कार्पियो ले ली गयी थी। जिस कारण विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया। उक्त घटना का कारण रकम लेन-देन होने की शंका बतायी जा रही है। इधर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार ने बताया कि घटना की सुचना प्राप्त हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पंचायत समिति की बैठक से लौट रही मुखिया व पति पर अपराधियों ने बरसाई गोली, पति की हालत नाजुक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार में अब झटपट बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकार ने खत्म की ये मनमानी | पढ़िए – क्या है नया निर्देश, कैसे...

Bihar Certificate Rules: बिहार सरकार ने जन्म, मृत्यु और वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया है। अब अंचल कार्यालयों में नोटरी पब्लिक से बने शपथपत्र को मान्यता मिलेगी, जिस#BiharCertificate,#NotaryPublic,#BiharGovernment

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा कदम! कहा -हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा – 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी!

Bankipur News: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू किया है। वे पटना बाईपास और स्कूलों में लोगों व छात्राओं की समस्याएं सुन रहे हैं, समाध#PrashantKishor,#BankipurByElection,#JanataDarshan

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption