
दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। पीजी द्वितीय सेमेस्टर के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई करने, स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर कें उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करने, स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के संशोधित रिजल्ट प्रकाशित होने तक तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा की तिथि विस्तार करने सहित अन्य मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा की ओर से बुधवार को विश्वविद्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सोशल साइंस विभाग से कॉउंसिल मेंबर मयंक कुमार यादव, आर के कॉलेज से विवि प्रतिनिधि मो. जुबैर, आइसा जिला सह सचिव तालिब, ममता कुमारी, विशाल कुमार, प्रीति कुमारी, पिंकी कुमारी, पूजा कुमारी कर रही थी। वहीं, छात्रों में रिजल्ट गड़बड़ी को लेकर काफी आक्रोश है। छात्र-छात्रा कुलपति मुर्दाबाद, परीक्षा नियंत्रक होश में आओ, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो, आदि नारा लगाया रहे थे। वही विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में ताला बंद कर आक्रोश व्यक्त किया। स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय रिजल्ट गड़बड़ी में बिहार में एक नंबर पर आ गया है। लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रिजल्ट सही करने के नाम पर छात्रों से आवेदन लिया जाता है लेकिन उसके रिजल्ट में सुधार नही किया जाता है। इसके खिलाफ छात्रो में काफी आक्रोश है। आने वाले समय में छात्र विवि प्रशासन को सबक सिखाएगा। उन्होंने कहा कि विवि दलालों का अड्डा बन गया है। छात्रों का काम नहीं होता है लेकिन दलालों काम तुरंत हो जाता है।
होगा दलाल भगाओ-विवि बचाओ आंदोलन तेज
विवि प्रशासन दलालों को सरक्षण देने में लगी है। जिसके खिलाफ आने वाले दिनों में दलाल भगाओ-विवि बचाओ आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मयंक कुमार यादव ने कहा कि विवि प्रशासन अपने आदत से बाज नहीं आने वाला है। उन्होंने विवि प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो छात्र प्रोफेसर की चमचागिरी करते है। उनको परीक्षा में पास कर दिया गया तथा जो लोग प्रोफेसर के गलत आचरण का विरोध करते है। उनको परीक्षा में फैल कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे प्रोफेसर की इस हरकत से अब छात्र-छात्रा विवि नही डिपार्टमेंट को ही बंद करेंगे। वहीं, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि छात्रों की समस्या को हल करने में विवि प्रशासन अक्षम है। छात्र-छात्राओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। विवि प्रशासन छात्रों की समस्या पर वार्ता करने से भाग रहा है। इसके खिलाफ पांच जनवरी को पूरे विवि को बंद कराया जाएगा।

प्रदर्शन में उज्जवल कुमार, रमन निराला, राजू कर्ण,अमीर लता, प्रतिमा कुमारी, काजल कुमारी, सौरभ झा, पिंकी कुमारी, नीता कुमारी, पूजा कुमारी, जया कुमारी, श्वेता रंजन, भवन कुमार, रामेश्वर पूर्वे, गोपाल कुमार सिंह, शुभाष यादव, शिवनाथ कुमार, ब्रजकिशोर यादव,गायत्री कुमारी, आरती कुमारी, प्रीति कुमारी, सुष्मिता कुमारी, सोनी कुमारी, लाडली प्रवीण, निखत कुमारी, अम्बिका कुमारी, नेहा कुमारी, सहित सैकड़ो छात्र शामिल थे। अंत में विवि प्रशासन से वार्ता हुई एक सवाल पर सहमति बना कि जो छात्र-छात्रा अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं वह अपना आवेदन सात जनवरी तक विवि मुख्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं, लेकिन अन्य मामलों पर वार्ता विफल रहा । जिसके बाद पां जनवरी को विवि बंद की घोषणा की गई।








You must be logged in to post a comment.