दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। युवा राजद के जिला अध्यक्ष मो. कलाम की अध्यक्षता में जाले विधानसभा क्षेत्र के जाले शंकर चौक स्थित राजद कार्यालय पर युवा राजद कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष मो. कलाम ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की ओर से घिनौनी साजिश कर झूठे केस में फंसाया गया। इसका खुलासा सीबीआई के चीफ आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दिए लिखित हलफनामा में बताया है। इन्हीं मामलों के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर युवा राजद की ओर से प्रस्तावित धरना को सफल बनाने के लिए युवा राजद दरभंगा से दो सौ कार्यकर्ता के साथ छह जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बैठक के अंत में युवा राजद दरभंगा के जिला इकाई ने युवा राजद के पोस्टर को सार्वजनिक करते हुए कार्यकर्ताओं व आम जनताओं के बीच बांटा। मौके पर जाले युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष वसीम बेग, गुलाम मोजकिर खान, राजद जिला संयोजक रामचंद्र यादव, हरीश सिंह राजपूत, जितेंद्र कुमार यदुवंशी उर्फ जीतू यादव, मो. गुलाम, पंकज यादव,आमिर निराले, मो. अरशद, चुन्नू बेग, मो. रियाज, पूर्व मुखिया मो मुमताज, डॉ. नजीर, छात्र राजद के जिला महासचिव मो. रियाज, मो. अफजाल, चंदन पासवान,मो मुमताज उर्फ खली,बबलू पांडे, राजेश, उज्जवल कुमार उर्फ बिट्टू, कुल्लू ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.