हायाघाट, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के उपमुखिया की कुर्सी पर जश्न के साथ श्याम सरदार के निर्वाचित होते ही पूरे इलाके में एक साथ दीपावली व होली मनाई गई। शुक्रवार को उपमुखिया पद के लिए प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक भवन में उपचुनाव हुआ। उपचुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार व पर्यवेक्षक की उपस्थिति में दो प्रत्याशी श्याम सरदार व उदय कुमार यादव चुनाव मैदान में उतरे। चुनाव में आम सहमति नहीं बनने पर मतदान कराया गया। मतदान में पंचायत के कुल तेरह वार्ड सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल तेरह वार्ड सदस्य मतदाता व एक मुखिया मतदाता ने मतदान किया। मतदान के बाद सभी की उपस्थिति में मतदान शुरू हुआ। इसमें श्याम सरदार को आठ मत व उदय कुमार यादव को छह मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्याम सरदार अपने प्रतिद्वंदी उदय कुमार यादव को दो मतों से हराकर श्रीरामपुर पंचायत के उप मुखिया बनीं। विजयी उप मुखिया श्याम सरदार को प्रमाण पत्र देकर निर्वाची पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण कराया।





You must be logged in to post a comment.