
आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बड़बड़े ने शनिवार को बासोपट्टी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। पदाधिकारी का काफिला मुख्यालय पर पहुंचने से पहले रास्ते में हत्थापुर परसा पंचायत में इंदिरा आवास योजना की जांच पड़ताल की। कई इंदिरा आवास लाभार्थियों से कमिश्नर ने कर्मियों के कार्यशैली पर सवाल जवाब किए। इंदिरा आवास पर्यवेक्षक व इंदिरा आवास सहायक से आवास योजना को सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया। क्षेत्र में भ्रमण के बाद आयुक्त का काफिला

अचानक प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जवानों ने प्रमंडलीय आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद बीडीओ कार्यालय में करीब एक घंटे सभी फाइलों,कागजात की गहन जांच करने के बाद आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर बीडीओ को

कई दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि आवास योजना में धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। अभी तक लक्ष्य के अनुसार मात्र ग्यारह प्रतिशत ही कार्य हुआ है। उसके बाद मनरेगा,बाल विकास परियोजना कार्यालय,अंचल कार्यालय, आरटीपीएस सहित अन्य कार्यालयों में जांच पड़ताल की गई। इसके बाद आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनियमितता की शिकायत पर जांच की।

प्रसव कक्ष, एक्सरे रूम, दवा काउंटर पर अधिकारी पहुंचे। मौके पर पीएचसी प्रभारी को मरीजों के लिए बेहतर सुविद्या मुहैया करने का निर्देश दिया। बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयुक्त ने निरीक्षण किया। इस कार्यालय की व्यवस्था बेहतर देखकर आयुक्त ने प्रशंसा व्यक्त किया। मौके पर जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, बीडीओ मनीष कुमार सिंह, सीओ सुमन सहाय, सीडीपीओ रश्मि कुमारी, बीएओ रातिशचंद्र झा, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, प्रमुख प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष रामनरेश उर्फ चंदन ठाकुर सहित सभी कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

इंसेट, सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल बताया जनप्रतिनिधियों ने
बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बड़बड़े से जनप्रतिनिधि शिष्टमंडल ने लिखित आवदेन देकर सरकारी अस्पताल की कुव्यवस्था को दूर करने की मांग की। प्रमुख उर्मिला देवी, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र झा, रामनरेश उर्फ चंदन ठाकुर,पंसस विनोद पासवान, जीतन सदाय, कामिनी देवी, कुमारी पुष्पलता ने लिखित आवदेन के माध्यम से बताया कि बासोपट्टी पीएचसी में मरीजों का शोषण हो रहा है। इसमें व्याप्त अनियमितता को दूर करने की मांग अधिकारी से की। कमिश्नर ने शिकायत सुनने के बाद पीएचसी में पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की।उसके बाद चिकित्सक से पूछताछ कर कई निर्देश दिए।








You must be logged in to post a comment.