spot_img

जो हैं कामयाब, मिला बेहतरी का खिताब

spot_img
- Advertisement -

जो हैं कामयाब, मिला बेहतरी का खिताब

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के रेवढा गांव स्थित आलम बिहारी ब्रदर्स के सौजन्य से क्षेत्र के पंद्रह गांवों के 115 मेधावी छात्रों के मेधा की परख व शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने के मकसद से तीस दिसंबर को रेवढा के नेशनल पब्लिक स्कूल सभागार में आयोजित शैक्षणिक परीक्षा प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को शनिवार को आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया।  पुरस्कार समारोह में प्रथम वर्ष 2018 का ब्रिलेनेंट छात्र का प्रथम पुरस्कार रेवढ़ा के मो. मिन्हाज शमीम, द्वितीय पुरस्कार रेवढ़ा के सोनू कुमार व तृतीय पुरस्कार जाले के दीपक कुमार ने प्राप्त किया। इन प्रतिभागिओं को प्रोत्साहन के रूप में मैडल व कप देकर सम्मानित किया गया। इन विजेता छात्रों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल पॉलिटेक्निक कॉलेज, मौलाना आज़ाद उर्दू नेशनल यूनिवर्सिटी,दरभंगा डॉ.अब्दुल मुक्तदिश खान व उपसमाहर्ता मधुबनी सरफ़राज़ आलम के हाथों संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। कार्यक्रम को डॉ. मो. इम्तेयाज़ जावेद,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शफीउल्लाह, डॉ. एम के तबरेज़, फ़ारूक़ अहमद, डॉ. नूरुल अहद, प्रोफो मोहम्मद, शिक्षाविद मुंतसिर आलम, मो. अरशद सिद्दीकी, आलम बिहारी ब्रदर्स ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -

जो हैं कामयाब, मिला बेहतरी का खिताब

- Advertisement -

 इंसेट,  परामर्श सभा में तीन मामले निष्पादित

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थनीय थाना परिसर स्थित पुलिस सहायता केंद्र साभागार में भूमि विवाद निबटारा के लिए सीओ कमल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित परामर्श सभा में शनिवार को तीन मामलों का निष्पादन हुआ। राढ़ी के मैमून निशा के आवेदन पर सीओ ने इनके विरोधी को नोटिस देकर अगले शनिवार को तलब किया। वहीं, भमरपुर व कतरौल बसन्त के एकएक मामले को  ऑन द स्पॉट निष्पादित करते हुए, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को त्वरित रूप से खाली करने का निर्देश दिया। अन्य आठ मामलों की सुनवाई अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है। संचालन पुअनि बड़कू हंसदा ने किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar