spot_img

डॉ. भवेश्वर के टिप्स आएंगें बुजुर्गों के काम, स्वस्थ शैली से ही जीवन बनेगा आनंददायक

spot_img
- Advertisement -

डॉ. भवेश्वर के टिप्स आएंगें बुजुर्गों के काम, स्वस्थ शैली से ही जीवन बनेगा आनंददायक

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। एकेडमिक एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत सोमवार को सीएम साइंस कॉलेज के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में सेनेसेंस एंड डेथ,  बायोमेडिकल इंप्लीकेशंस एंड साइकोसोशल मेनिफेस्टेशंस विषय पर आधार व्याख्यान यानी म्यूरल लेक्चर का आयोजन सोमवार को किया गया। व्याख्यान में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर-सह- इंस्टीट्यूट ऑफ जेरेन्टोलॉजी एंड जेरियेट्रिक्स के निदेशक डॉ. भवेश्वर सिंह ने स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं के बीच अपना व्याख्यान दिया। संदर्भित विषय पर विचार रखते हुए उन्होंने ह्रासात्मक एजिंग व जीवन के जैविक, चिकित्सकीय, मनोवैज्ञानिक व सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वृद्धावस्था को स्वस्थ व आनंददायक बनाने के लिए स्वस्थ जीवन शैली के विभिन्न कारकों को रेखांकित करते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारत सहित संपूर्ण विश्व पटल पर बुजुर्गों की जनसंख्या में हो रही भारी वृद्धि के मद्देनजर जैविक एजिंग पर गंभीर शोध की आवश्यकता पर बल दिया।

- Advertisement -

डॉ. भवेश्वर के टिप्स आएंगें बुजुर्गों के काम, स्वस्थ शैली से ही जीवन बनेगा आनंददायक

- Advertisement -

प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित व्याख्यान में विषय प्रवेश विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार झा ने कराया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय के एकेडमिक एन्हांसमेंट प्रोग्राम की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पाठ्यक्रमों को पूर्णता प्रदान करना है, जिसका सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा। विभाग की शिक्षिका डॉ. आरती कुमारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरविंद कुमार ने किया। कार्यक्रम में आइक्यूएसी समन्वयक अजय मिश्रा व आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा सहित कमलेश मिश्र, उमाशंकर मिश्र, प्रफुल्ल कुमार झा, सिंटू कुमार, उमेश राम, सियावर मंडल, जय नारायण यादव व रविंद्र कुमार यादव की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar