spot_img

 माता-पिता सुन लो मेरी बात, नवजात को मत फेंकों दे दो हमारे पास

spot_img
- Advertisement -

 माता-पिता सुन लो मेरी बात, नवजात को मत फेंकों दे दो हमारे पास

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जागरूकता के अभाव में नवजात बच्चों के परित्याग, उनके मृत पाए जाने की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए बाल संरक्षण इकाई की ओर से सभी प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का निर्णय किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रवि शंकर तिवारी की ओर से चाइल्ड लाइन के दरभंगा कोलेब व सभी सब सेंटर के समन्वयक के साथ बैठक की गई। बैठक में कहा गया कि दत्तक ग्रहण यानी गोद लेने की विधिवत प्रक्रिया की जानकारी सभी सरकारी चिकित्सालय तथा थानों को दें। इस निमित्त सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी व सभी थानाध्यक्षों के साथ आशा, एएनएम व थाना के अन्य पदाधिकारी, कर्मी के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें।

- Advertisement -

 माता-पिता सुन लो मेरी बात, नवजात को मत फेंकों दे दो हमारे पास

- Advertisement -

उन्हें यह जानकारी दें कि अगर कोई माता-पिता किसी बच्चे का परित्याग करना चाहते हैं तो उन्हें चाइल्डलाइन के नंबर 1098 पर संपर्क करना चाहिए, उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। कोई भी नवजात बच्चा कहीं पाए जाने पर इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दें। किसी बच्चे को न मारें, बच्चा चाइल्ड लाइन व जिला बाल संरक्षण इकाई को दें। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के संरक्षण में यह बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया में जाएगा। सरकार की ओर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पालना लगाया जाएगा जिसमें ऐसे बच्चे गुप्त रूप से छोड़े जा सकते हैं। कोई भी माता-पिता अपने पास लावारिस बच्चे को नहीं रख सकते, यह कानूनन अपराध है। बच्चा रजिस्ट्रेशन के तहत ही गोद लिया जा सकता है। फेकें नहीं, हमें दें इस स्लोगन के साथ पूरे जिले में प्रचार प्रसार की योजना बनाएं ताकि एक भी नवजात मारा न जाए उसे देश-विदेश के पंजीकृत माता-पिता की गोद मिले। अगले सप्ताह से इस जागरूकता अभियान की शुरुआत करने का निदेश देते हुए बैठक समाप्त की गई। बैठक में चाइल्ड लाइन के समन्वयक रवींद्र, टीम मेंबर आराधना, सिंहवाड़ा, मनीगाछी, केवटी, बहेड़ी व अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar