spot_img

शिवराम चौक अब दमकेगा, ग्राम सुधार से चमकेगा

spot_img
- Advertisement -

शिवराम चौक अब दमकेगा, ग्राम सुधार से चमकेगा बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। क्षेत्र के शिवराम चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार झा मोती बाबू की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्राम सुधार कमेटी की बैठक हुई। इसमें आम जनहित को देखते हुए स्वच्छ व शिक्षित आदर्श ग्राम की स्थापना के लिए पंचायत के सार्वजनिक, निजी समस्याओं के निदान के लिए शांति व सौहार्दयपूर्ण वातावरण माहौल बनाने व शिवराम चौक का सर्वागिण विकास के लिए कुल 37 प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुनील कुमार झा मोती बाबू ने बताया कि गांव में न्यायालय, वाद मुकदमा छोड़कर बाकी सभी तरह की समस्याओं को सामाजिक स्तर पर या ग्राम कचहरी के स्तर से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। स्वच्छता अभियान चलाकर पूर्ण स्वच्छ बनाने,चौक पर शौचालय निर्माण करने ,चौक का सौन्दर्यीकरण के साथ सभी मुख्य मार्गों पर सीसीटीबी कैमरा लगाने व स्कूली  शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के साथ गांव में पेयजल संकट को दूर करने के लिए एक शिष्टमंडल स्थानीय प्रशासन से मिलने सहित कुल 37 प्रस्ताव पारित किए गए ।बैठक में बैद्यनाथ लाल देव ,देव कुमार झा, रघुनाथ प्रसाद भगत, अमरेश कुमार झा ,डॉ.बेचन झा , घुरन साहु, राम अवतार भंडारी, भोगेंद्र मल्लिक,राम बाबू यादव ,राजू राम बहुर चौपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।शिवराम चौक अब दमकेगा, ग्राम सुधार से चमकेगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar