spot_img

सीएचसी में ताला जड़ डॉक्टर समेत कर्मी नौ दो ग्यारह

spot_img
- Advertisement -

सीएचसी में ताला जड़ डॉक्टर समेत कर्मी नौ दो ग्यारह  आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधवापुर के स्थानीय सीएचसी चिकित्सकों की मनमानी के कारण बदहाली के दौर से गुजर रहा है। चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण मरीज खासे परेशान हैं। सीएचसी में व्याप्त मनमानी का खुलासा उस समय एक बार फिर हुआ जब मधवापुर प्रमुख पिंकी कुमारी के साथ बीडीओ वैभव कुमार औचक निरीक्षण करने मंगलवार को पहुंचे। बीडीओे व प्रमुख के औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर महतो सहित रोस्टर में दर्ज डॉ. विजय प्रसाद, एएनएम नूतन कुमारी व पूनम कुमारी सहित सभी लिपिकीय व चतुर्थवर्गीय स्वास्थ कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित थे। सभी चिकित्सक व कर्मी के अनुपस्थिति पर स्वयं बीडीओ भी भौंचक रह गए। सीएचसी के दो मंजिलें भवन के अधिकांश कमरे के द्वार पर ताला लटक रहा था।

- Advertisement -

सीएचसी में ताला जड़ डॉक्टर समेत कर्मी नौ दो ग्यारह

- Advertisement -

प्रमुख  व बीडीओ के निरीक्षण के दौरान बैठने तक के लिए जगह तक नहीं थी जिसे देख प्रमुख व बीडीओ बिफड़ गए। रोगियों के पंजीकरण काउंटर पर खड़े होकर बीडीओ व प्रमुख ने रोस्टर पंजी, चिकित्सकों व कर्मियों के उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले कई महीने से इस अस्पताल की यही हालत बनी हुई है। बीडीओ वैभव कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कर्मियों की अनुपस्थिति पायी गयी है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी व जिला चिकित्सा पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजा जाएगा। वहीं तत्काल अनुपस्थित कर्मियों व चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मोहन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि नीलांबर मिश्र, डाटा ऑपरेटर विनय कुमार, फार्मासिस्ट केके चतुर्वेदी, तकनीशियन सुनील कुमार राम मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel