
केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे अनिश्चित काल हड़ताल के तहत समिति के प्रखंड इकाई ने बुधवार को दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी के समीप जाम कर आवागमन को ठप कर दिया। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। नेतृत्व समिति की अध्यक्ष संगीता देवी ने की। इस अवसर पर संगीता देवी की अध्यक्षता व गोपाल कुमार मांझी के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेविका- सहायिका को सरकारी सेवक घोषित कर न्यूनतम वेतन अठारह हजार प्रतिमाह की मांग रखी।

केरल व दिल्ली सरकार के फैसले के साथ उच्च न्यायालय के निर्देश का राज्य सरकार लागू करे।सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी। वक्ताओं ने सरकार की हठधर्मिता का पुरजोर आलोचना करते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा । सभा को नाजदा खातून, आरती सिन्हा, यासमीन बॉबी,रसीदा खातून, सुनैना देवी, कुमारी बेबी,पिंकी झा,फरहत प्रवीण,डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. असगर अली, अवधेश कुमार दास, जफर अली अंजूम, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, मो.एकरामुल हक , अखिलेश कुमार, नीलांबर प्रसाद सहित कई ने संबोधित किया।









You must be logged in to post a comment.